सीवर सफाई मित्रों ने हाथों में तिरंगा और उपकरणों के साथ निकाली रैली, स्वच्छता का संदेश

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में गुरुवार को सीवर सफाई मित्रों ने हाथों में तिरंगा और मशीन लेकर रैली निकाली। कविनगर जोनल कार्यालय से प्रारंभ हुई रैली कविनगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए रामलीला ग्राउंड कवि नगर पर संपन्न हुई। जिन मशीनों का उपयोग सफाई कार्यों में करते है, उनका रैली में प्रदर्शन किया।

महाप्रबंधक जल आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सीवर सफाई मित्रों की रैली का आयोजन किया गया। जिसमें किस प्रकार सफाई उपकरणों के साथ सफाई मित्र सफाई करते हैं उसका भी प्रदर्शन किया और उपकरणों के साथ हाथों में तिरंगा लेते हुए यात्रा निकाली गई। जिसमें नए भारत का नया ऐलान मशीन से सफाई सुरक्षा और सम्मान का नारा दिया गया। जलकल विभाग से योगेंद्र यादव के नेतृत्व में रैली को निकाला गया।

नगर निगम द्वारा शहर में इस प्रकार की रैली निकालने से सीवर सफाई मित्रों के प्रति एक सम्मान दिखाया गया है। जिनके द्वारा शहर की मेन हॉल की सफाई उपकरणों के माध्यम से की जाती है। कार्यों की सराहना की गई, सीवर सफाई मित्रों ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम जय घोष के साथ रैली का शुभारंभ किया और इसी नारे के साथ समापन भी किया गया।