शिवा राणा बने भाजपा के मंडल मंत्री, बधाइयों का तांता

गाजियाबाद। शिवा राणा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा की बृज विहार मंडल इकाई का मंत्री बनाया गया है। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद से उन्हें निरंतर बधाइयां मिल रही हैं। शिवा ने भाजपा से मिली जिम्मेदारी का बखूवी तरीके से निर्वहन करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि वह संगठन की मजबूती के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। शिवा राणा के पिता सुभाष राणा समाजसेवी हैं। वह काफी समय से सामाजिक कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। अब बेटे को भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से वह भी प्रसन्न हैं।

बृज विहार मंडल में मंत्री बनाए जाने पर शिवा राणा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को मजबूत करने की दिशा में हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। वरिष्ठों के निर्देशन में जिस तरह से निर्देश मिलेगा उसी तरह पार्टी हित में काम किया जाएगा। उधर, शिवा को निरंतर बधाइयां मिल रही हैं। डॉ. अजीत गुप्ता, डॉ. अखिलेश गुप्ता, यादराम चौधरी, नितिन गुप्ता, अखिलेश त्रिपाठी, गोपाल कृष्ण बजाज, प्रीतम राणा, कपिल राणा, गजेंद्र राघव, राधा कुंज एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवम शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार नवीन डोभाल ने शिवा राणा को बधाई दी है।