देशवासियों के आस्था का प्रतीक है अयोध्या में श्रीराम का मंदिर: प्रदीप गुप्ता

अयोध्या पहुंचा वैश्य समाज इंदिरापुरम का प्रतिनिधिमंडल

गाजियाबाद। सियावर रामचंद्र की जय, जय सियाराम, जय जय सियाराम… यह जयघोष सिर्फ सियाराम की नगरी में ही नहीं सुनाई दे रहा है, बल्कि इसकी गूंज पूरे विश्वभर में सभी देशवासियों को और विश्वभर में फैले हुए करोड़ों रामभक्तों को सुनाई दे रही है। हमारी संस्कृति के आधार हैं श्रीराम। भारत की मर्यादा हैं श्रीराम। मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। यह बतों गुरूवार को वैश्य समाज इंदिरापुरम का प्रतिनिधिमंडल के संयोजक प्रदीप गुप्ता ने अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचकर मंदिर निर्माण के दर्शन करते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि समाज का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में भगवान राम के प्रति केवल आस्था का संदेश देना ही नहीं अपितु उन्हें श्री रामचंद्र के आदर्शों पर चलकर, लोगों में भाईचारे की भावना पैदा करना भी था। ज्ञातव्य है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं बल्कि समस्त देशवासी अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं, जिससे देश का नाम पूरे संसार में ऊंचा हो सके। इसके मद्देनजर वैश्य अग्रवाल परिवार के संयोजक प्रदीप गुप्ता के अलावा चेयरमैन महानंद अग्रवाल, ऑडिटर शिव कुमार गुप्ता, वैश्य सभा के अग्ररत्न महेश गोयल आदि अयोध्या पहुंचे हैं।