गाजियाबाद। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा कौशांबी जयपुरिया एनक्लेव मंदिर, कौशांबी सेंट्रल पार्क मंदिर, पीएसी हनुमान मंदि,र नील पदम कुंज वैशाली मंदिर, सेक्टर-1 कामना वैशाली मंदिर में जाकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए और उनसे प्रार्थना की पूरे विश्व में शांति रहे। कोरोना या कोई भी महामारी ना आए भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन रहे और क्षेत्र में सभी लोग सुखी रहे। पूजा अर्चना के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता यहां लगा रहा। रात होते ही सभी मंदिर रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा उठे।

मंदिरो में सुंदर झांकियां सजाई गईं। जिन्हें देखने के लिए देर रात श्रद्धालुओं का आवागमन मंदिर में लगा हुआ था। इस मौके पर कौशांबी वेलफेयर एसोसिएशन की महासचिव शोभा रानी बरनवाल, बीएल गुप्ता समाजसेवी, एसआर सिंह, पूजा मेहरा, नवीन उप्पल, रेनू मल्होत्रा, ममता, दीपक गुप्ता, गुलशन सदाना, राम तिवारी, दीपक गौड़, अवधेश कटिहार, शिव शंकर उपाध्याय, मंगल सिंह, जस मलिक, विमला भट्ट, श्याम सुंदर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।















