सिद्धार्थ युगल बने भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष

-पश्चिमी युवा मोर्चा नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ साथ बैठक, अभिनदंन

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी जुट गई है। पश्चिमी यूपी क्षेत्र में रोजाना पार्टी पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर रही है। गुरूवार देर रात भाजपा पश्चिम क्षेत्र के युवा मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई। मोर्चों, प्रकोष्ठों के बहाने भाजपा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारकर नाराजगी दूर करने में जुटी गई है। भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविन्द्र सोम ने युवा मोर्चा क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सूची में मेरठ के साथ गाजियाबाद को भी प्रमुखता दी है। 6 उपाध्यक्ष में 4 उपाध्यक्ष गाजियाबाद से और 1 मेरठ, 1 नोएडा से है। गाजियाबाद से सिद्धार्थ युगल को महानगर का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही रोबिन तोमर, आर्यन त्यागी, महेन्द्र यादव को उपाध्यक्ष, अनुज कुमार कश्यप महामंत्री, गौरव चौपड़ा शोध विभाग प्रमुख, रवि भाटी सदस्य नियुक्त किया है। इसके अलावा मेरठ के वीनस शर्मा को उपाध्यक्ष, प्रवीण भड़ाना को महामंत्री, अभिषेक जैन मित्तल को मंत्री, निशंक गर्ग को मीडिया प्रभारी, सचिन तोमर, विनीत चौधरी और राहुल विकल को सदस्य नियुक्त किया गया। पश्चिमी यूपी क्षेत्रीय मेरठ कार्र्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बैठक लेेते बधाई दी। मोहित बेनीवाल ने कहा कि युवा ही देश की असली ताकत है। युवाओं के बल पर समाज में क्रांति लाई जा सकती है।
भाजपा युवा मोर्चा ने बडी संख्या में चीयर फॉर इंडिया अभियान में भाग लेने के लिए देश के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। देशभर में यह अभियान चलाया जा रहा है। देश के युवा पोर्टल पर 16 अलग-अलग गतिविधियों के लिए अपना नामांकन करा सकते हैं। उन्होंने कहा हर कोई ओलम्पिक में भाग नहीं ले सकता, लेकिन इसमें भाग लेने वाले भारतीय खिलाडियों का हौंसला बढाने के लिए सब आगे आ सकते हैं। उन्होंने कहा देश के खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन की बदौलत ओलिंपिक के लिए चयनित हुए हैं। स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का बेस्ट थ्रो करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही नीरज ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। भारत के लिए एक नया इतिहास रच दिया है। इस दौरान नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सिद्वार्थ युगल समेत विभिन्न पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को फूलों का गुलदस्तां भेंटकर आभार व्यक्त किया। सिद्वार्थ युगल ने कहा पार्टी ने जो विश्वास युवाओं पर दिखाया है। उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा और पार्टी की नितियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ खेलो इंडिया अभियान में प्रदेश के युवाओं को जोड़ा जाएगा।