गाजियाबाद। पुलिस अधीक्षक (देहात) डॉ. ईरज राजा ने नागरिकों से कोरोना संक्रमण से खुद को सुरक्षित रखने के लिए भावुक अपील की हैञ। उनका कहना है कि हम सभी लोग बहुत मुश्किल समय देख रहे हैं। हम सभी के परिवार-रिश्तेदार इस बीमारी का सामना कर रहे हैं। चाह कर भी सब की मदद नहीं कर पा रहे हैं। आप सब लोगों से काफी अटैचमेंट हो गया है। आप सब लोग से एक निवेदन है एक पुलिस अफसर, डॉक्टर, छोटे और बड़े भाई के नाते कहना चाहता हूं कि अगले 7 दिन बहुत खतरे वाले हैं। हम पीक पर लगभग पहुंच गए हैं। स्थिति बेहद खराब है और खराब होगी। सप्ताहभर सभी लोग बहुत संभल के रहिए। बिल्कुल बाहर मत निकलिए। कोविड टीकाकरण संक्रमण के बचाव के लिए बहुत जरूरी है। टीकाकरण कराने वाले लोगों ने अपील की है कि जिन लोगों को टीकाकरण कराने का मौका मिल रहा है, वे अनिवार्य रूप से कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं। कोरोना टीका लगवाने के बाद भी विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अफवाहों से बचें, कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। कोरोना संक्रमण के इस दौर में कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन करें। बिना अति आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलें। यदि बाहर जाना भी पड़े तो मास्क लगाकर जाएं और भीड़ से बचें। शारीरिक दूरी का पालन करें। अगर वायरस का कोई नया स्वरूप ऐसे माहौल में आए जहां कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा हो, तब वह काफी तेजी से फैलता है। ऐसी ही स्थिति इस बार देखने को मिली है। इस बार संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है और यह चिंता का विषय है। देश में जिस प्रकार कोरोना के आंकड़े एक बार फिर बढ़ रहे हैं।
















