गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) के महानगराध्यक्ष राहुल चौधरी के पिता और कांग्रेस नेता विजय चौधरी के चाचा वीरेंद्र चौधरी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। देर शाम हिंडन तट स्थित मोक्ष स्थली पर वीरेंद्र चौधरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सपा के महानगराध्यक्ष राहुल चौधरी के पिता वीरेंद्र चौधरी का निधन हो गया। स्वास्थ खराब होने के कारण उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया। वीरेंद्र चौधरी के भतीजे विजय चौधरी कांग्रेस के नेता हैं। स्व. वीरेंद्र चौधरी की अंतिम यात्रा शाम करीब 5 बजे जटवाड़ा स्थित आवास से निकाली गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बाद में हिंडन स्थित मोक्ष स्थली पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों ने वीरेंद्र चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।















