खेलों से खिलाडिय़ों में जागृत होती है राष्ट्रीयता की भावना: सरदार एस पी सिंह

-स्वास्थ्य के लिए युवा खेल में दिखाए रूचि: जेके गौड़
-दो दिवसीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2021 का आयोजन
-समीर मल्होत्रा और अरुणिमा चौहान को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का खिताब

गाजियाबाद। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन गाजियाबाद के तत्वाधान में दो दिवसीय प्रथम स्वर्गीय श्रीमति सुदर्शन स्वर्गीय यशपाल दीवान मेमोरियल यू-19 3-3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2021 का आयोजन जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम में किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन सुनीत दीवान (वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन गाजियाबाद) ने अपने पूजनीय माता एवं पिता की स्मृति में कराया। इस टूर्नामेंट को संपन्न कराने में सुनीत दीवान के सुपुत्र विक्रम दीवान का भी विशेष योगदान रहा। टूर्नामेंट का उद्घाटन सुनीत दीवान द्वारा माता-पिता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रृद्धांजलि देकर किया गया। टूर्नामेंट में बालक वर्ग में 18 एवं बालिका वर्ग में 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में यह टूर्नामेंट नाकआउट और बालिका वर्ग में लीग कम नाकआउट आधार पर खेली गयी टूर्नामेंट में पहले दिन बालक वर्ग में 14 और बालिका वर्ग में 08 मैचों खेले गये। टूर्नामेंट के दूसरे दिन बालिका वर्ग का फाइनल व बालक वर्ग के सेमी फाइनल एवं फाइनल मैच खेले गया। बालिका वर्ग का फाइनल मैच स वी एम बालर्स और पाइवोट अकादमी के मध्य खेला गया। जिसमें स वी एम बालर्स की टीम विजयी रही। बालक वर्ग का फाइनल मैच एस्पेरतो अकादमी और जे एस एस ए ‘एÓ के मध्य खेला गया, जिसमें एस्पेरतो अकादमी की विजयी रही। टूर्नामेंट में बालक वर्ग के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का खिताब एस्पेरतो अकादमी के समीर मल्होत्रा और बालिका वर्ग में स वी एम बालर्स की अरुणिमा चौहान को दिया गया।
टूर्नामेंट का समापन मुख्य अतिथि जेके गौड (चेयरमैन जेकेजी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन) की अध्यक्षता में हुआ। खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन करते हुए जेके गौड़ ने कहा कि युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए खेलों में रूचि रखनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि सरदार एसपी सिंह उपाध्यक्ष-मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन (अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय-भारत सरकार) ने कहा कि युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए खेलों में भाग अवश्य लेना चाहिए, इस प्रकार के आयोजनों से राष्ट्रीयता व साम्प्रदायिक सद्भाव की भावना भी खिलाडिय़ों में आती है। अभिनव प्रकाश (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट/हाई कोर्ट व् राष्ट्रीय खिलाडी टेबल टेनिस ), मोहम्मद रियाज कुरैशी (सदस्य अल्पसंख्यक एनसीपी दिल्ली),डॉ करुण कुमार गौड़ (डायरेक्टर जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल विजयनगर, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन गाजियाबाद) आदि सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। सुनीत दीवान द्वारा उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, खिलाडियों एवं रेफरी का धन्यवाद किया गया। प्रत्येक वर्ष इस टूर्नामेंट का आयोजन कराये जाने की घोषणा भी की गई।
खिलाडी, रेफरी और प्रतिभागी टीम के सभी कोचों को टी-शर्ट वितरित की गई।