खेल से होता है शारीरिक और मानसिक विकास: जितेन्द्र कुमार सिन्हा

-तीन दिवसीय मेरठ जोन की 24वीं अंतर जनपदीय पुलिस बॉलीबाल, बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

गाजियाबाद। हरसांव स्थित पुलिस लाइन ग्रांउड में सोमवार को तीन दिवसीय मेरठ जोन की 24वीं अंतर जनपदीय पुलिस तीन दिवसीय बॉलीबाल, बास्केटबाल, हैण्डबाल, योगा एवं टेनिस (महिला पुरूष) प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में 8 जिलों के 150 महिला और पुरुष खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला जज जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया। कुछ कारणों से बागपत द्वारा प्रतिभाग नही किया गया। जिला जज जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा खेल स्वास्थ्य को सुधारने और बनाए रखने, मानसिक कौशल और एकाग्रता स्तर के साथ ही सामाजिक और वार्तालाप या संवाद कौशल को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए हमारे जीवन में खेलों का एक अह्म हिस्सा है, क्योंकि खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है। डीआइजी/एसएसपी अमित पाठक ने कहा हर इंसान के अंदर एक खिलाड़ी होना चाहिए और जीवन में एक खेल को जरूर अपनाना चाहिए। एक अच्छा खिलाड़ी अपने खेल के माध्यम से अपने परिवार व देश का नाम गौरवांवित करता है। उन्होंने कहा अच्छा खिलाड़ी अपने खेल के प्रति दिलचस्पी, उत्सुकता और सीखने की चाह रखता है। अच्छे खिलाड़ी को अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा होता है। प्रतियोगिता के पहले दिन मैच, हैण्डबॉल हापुड एवं गौतमबुद्धनगर के बीच खेला गया। जिसमें गौतबुद्धनगर ने हापुड़ को 10-8 से हराया और बॉलीबाल का प्रथम मैच बुलंदशहर व मुज्जफ्फरनगर के बीच खेला गया। जिसमें बुंलदशहर ने मुज्जफ्फरनगर को 2-0 सैट से हराकर प्रतियोगिता के अगले चरण में अपने पैर जमाएं। इस मौके पर एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा, एसपी संदीप मीणा, एसपी टै्रफिक रामानंद कुशवाहा, सीओ प्रथम महिपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह, अरूण सिंह, विजय शर्मा, नारायण सिंह उपस्थित रहे।