गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक बार फिर गाजियाबाद का रूख किया। प्रचार-प्रसार के सिलसिले में मुरादनगर पहुंचे सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों को कतई भूलाया नहीं जा सकता। दंगों में निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। उन्होंने कहा कि सपा की लाल टोपी रामभक्तों के खून से रंगी है। मुरादनगर में प्रभाव मतदाता संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की फिर से पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनेगी। जिन्ना की बात और पैरोकारी करने वालों को जनता आईना दिखाएगी। मुरादनगर से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ साहिबाबाद और गाजियाबाद सदर विधान सभा क्षेत्र में संवाद कार्यक्रम कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार में डबल राशन दिया जा रहा है। सड़कें पहले से बेहतर हुई हैं। अब 6 घंटे में संगम में स्नान कर घर वापस आ सकते हैं।
5 साल में भाजपा ने बगैर रूके कराए काम
मुरादनगर में भाजपा प्रत्याशी अजीतपाल के समर्थन में जनता के द्वार पहुंचकर चुनाव के लिए आर्शीवाद मांगने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि भाजपा ने पिछले पांच साल में बिना रुके काम किए।
उन्होंने कहा कि आपके बीच में कोरोना बीमारी के बीच प्रत्याशी के लिए आया हूं। प्रदेश में पहले हर तीसरे दिन दंगा होता था। 2017 से पहले सुरक्षा की स्थिति ठीक नहीं थी। बेटियां सुरक्षित नहीं थी। मगर पिछले पांच साल में दंगा नहीं हुआ। मुरादनगर में जनता के द्वार पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी ने चुनाव के लिए उनका आशीर्वाद मांगा। चुनावी कार्यक्रम में भारत माता की जय के साथ ही योगी का संबोधन शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल में दंगों को ठिकाने लगाया गया। कहा कि यहां से एक गुंडा विधायक बना था। हमारी सरकार ने उसे जेल भेजा। आज सपा-राष्ट्रीय लोकदल व बसपा से जुड़े लोग भी आपके पास आ रहे होंगे। उनसे पूछिए दिल्ली-उत्तर प्रदेश के बीच 12 लेन के हाइवे पिछली सरकारों ने क्यों नहीं बनवाया। सपा को चार बार, बसपा को तीन बार मौका मिला। वहीं, कांग्रेस ने 55 साल शासन किया। पहले हाइवे क्यों नहीं बना। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेस वे तीन साल में बनकर तैयार होगा। 6 घंटे में संगम में स्नान करके घर वापस आ जाएंगे। सीएम ने कहा कि सत्यपाल से कहा है, फिल्मों में रुचि हो तो मुंबई मत जाना, गाजियाबाद के पास बना दी गई है फिल्म सिटी। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 से पहले जो पैसा लेकर बिजली नहीं दे पाते थे वे मुफ्त में बिजली बांट रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अब हम लगातार बिना कटौती बिजली दे रहे। सपा, बसपा के कार्यकाल में कोरोना आता तो हालात बदतर होते। सपा संकट में जनता की साथी नहीं बनी। सपा ने सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया। इन्होंने कहा कोरोना से हमें क्या करना। हमने काम किया।
डबल इंजन की सरकार में डबल डोज, डबल भोजन दिया। हमने अखिलेश से पूछा कितने गरीबों के मकान बनवाए,बोले हम भूल गए थे। अरे माफियाओं के मकान बनवाना अखिलेश क्यों नहीं भूले। हमने 46 लाख लोगों को मकान दिए। रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले, मुजफ्फरनगर में दंगा करवाने वालों को वोट मांगने वालों का क्या करोगे।मुजफ्फरनगर के कवाल गांव में सचिन और गौरव नाम के नौजवान ने बहन की इज्जत के आवाज उठाई थी। उन्हें जिन्होंने मारा। जिनकी टोपियां निर्दोषों के खून से रंगी है वे न्याय की बात करते हैं। कैराना, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मु
सपा ने हज हाउस, भाजपा ने कैलाश मानसरोवर दिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि सपा सरकार ने गाजियाबाद में ‘हज हाउस बनाया था। जबकि भाजपा सरकार ने इंदिरापुरम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण कराया। इससे दोनों दलों के बीच अंतर साफ हो गया है। योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए मुरादनगर पहुंचे। यहां से बागपत पहुंचे। योगी ने कहा कि मुरादनगर क्षेत्र के ग्राम सुराना में प्राचीन शिव मंदिर का 50 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण,गंग नहर सोंधा पुल से रेवड़ा रेवड़ी ग्राम तक 22 करोड़ रुपए की लागत से सड़क और हिंडन नदी पर पुल का निर्माण भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही हुआ है। सपा सरकार में ‘हज हाउस बनवाया था। भाजपा सरकार ने यहां 94 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण कराया है। कैलाश मानसरोवर यात्रा और चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहां उच्च स्तरीय सुविधाओं का प्रबंध है और करीब 300 लोगों के एक साथ ठहरने की व्यवस्था है। योगी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अगस्त 2017 में मानसरोवर भवन के निर्माण की घोषणा की थी। सपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने 2016 में गाजियाबाद में ‘हज हाउसÓ का निर्माण कराया था। मुरादनगर में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुरादनगर विधायक भाजपा अजित पाल त्यागी की ओर से फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
















