गाजियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बुधवार को पुलिस लाइन, सीसीटीएनएस व कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान स्टोर, क्वार्टर गार्ड, परेड ग्राउंड, भोजनालय, शौचालय स्नान घर, पुलिस कर्मियों के बैरक आदि में साफ सफाई, आवासीय परिसर का रखरखाव, पुलिस कर्मियों के लिए वेलफेयर के लिए चलाई जा रही योजनाओं आदि का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए तथा शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर क्यूआरटी का व्यवस्थापन, ड्यूटी के संबंध में संबंधित को दिशा निर्देश दिए। 
साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम के संबंध में किए जा रहे उपायों की समीक्षा करते हुए कहा कि अधीनस्थ कर्मचारी अपने-अपने कार्यों को ठीक तरीके से अंजाम दें। कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही कोविड-19 से लड़ते हुए अपने आसपास पूरी तरह से साफ सफाई रखें। मुंह पर मास्क लगाने के साथ हाथों में ग्लब्स के साथ दो गज की दूरी बनाये रखे। जब हम खुद सुरक्षित रहेगें तभी दुसरों को भी सुरक्षित रख पाएगें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था का पूरी तरह से ध्यान रहे। वह किसी भी कीमत पर बिगडऩे नहीं चाहिए। यदि किसी पुलिसकर्मी की कोई लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।















