-अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चौकी प्रभारियों के साथ मंथन
गाजियाबाद। लोगों के जेहन पुलिस के प्रति धारणा उतरी अच्छी नहीं होती। हालांकि पुलिस ने भी कई ऐसे काम किए हैं जिससे बेहतर छवि भी सामने आती है। पुलिस की छवि बेहतर बनाने के लिए डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक के नेतृत्व में कवायद जोरों पर है।
अपराधों पर अकुंश और जनता के बीच पुलिस की छवि को बेहतर बनाने के लिए डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक ने मंगलवार को लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल,एसपी देहात डॉ. ईरज राजा,एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह,एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा आदि की मौजूदगी में सभी चौकी प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, काम में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार से दूर रहकर पुलिस की छवि सुधारने का पाठ पढ़ाया। जनता के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। पुलिस अधिकारियों को अगर ऐसी शिकायतें मिलीं कि किसी व्यक्ति के साथ किसी पुलिसकर्मी ने गलत व्यवस्था किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
साथ ही विभागीय जांच भी कराई जाएगी। एसएसपी ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को निर्देश दिए कि अपराध किसी भी प्रकार का होगा। इसको गंभीरता से लेते हुए उस पर कार्रवाई करेंं। अपराधों पर अंकुश लगाने और जनता के साथ पुलिस का बर्ताव ठीक रहना चाहिए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसएसपी अमित पाठक ने एक कुशल अध्यापक की तरह चौकी प्रभारियों को कर्तव्यनिष्ठा,काम में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार से दूर रहकर पुलिस की छवि सुधारने का पाठ पढ़ाया। चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि चौकी प्रभारी पुलिस की रीड़ के समान होते हैं इसलिए कानून व्यवस्था अधिक मजबूत करने, अपराध पर नियंत्रण करने और जनहित में किए जाने वाले कार्यों में उनकी भूमिका अति महत्वपूर्ण मानी जाती है।
महिलाओं के साथ होने वाले अपराध, झपटमारी और लूट आदि वारदातों को रोकने के निर्देश दिए। एसएसपी ने गोष्ठी में ट्रैफिक पुलिस केे दारेागा अजय कुमार एवं सिपाही जयदेव राघव को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को ऐसे ही सम्मान दिया जाएगा। इसलिए पुलिस की छवि को सुधार करते हुए बेहतर तरीके से सभी चौकी प्रभारी से लेकर पुलिसकर्मी कार्य करें।
















