मोदीनगर। किंही शरारती तत्वों ने गोविन्दपुरी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत डबल स्टोरी स्थित सैन महाराज की मूर्ति को खंडित कर दिया। इसे लेकर सैन समाज के लोगों में जबरदस्त रोष व्याप्त है। सेन समाज से जुड़े अजय सैन ने बताया कि गोविन्दपुरी क्षेत्र में सैन महाराज की काफी समय से मूर्ति स्थापित है। लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने उक्त मूर्ति को खंडित कर दिया जिससे समाज के लोगों में काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामला दर्ज कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाही की मांग की है।















