अफवाहों और भ्राँति से दूर रहकर लगवाएं वैक्सीन: अतुल गर्ग

-राज्यमंंत्री ने किया वैक्सीनेशन सेंटर का शुभांरभ

गाजियाबाद। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने सोमवार को वैक्सीन लगवाने में लोगो को अधिक से अधिक सुविधा मिले इसके लिए राकेश मार्ग स्थित गांधी आइडियल स्कूल में वेक्सिनेशन सेंटर का फीता काट शुभांरभ किया। सेंटर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से लगाया गया। अतुल गर्ग ने बताया कि सभी लोगो के लिए वैक्सीन प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा सेंटर पर यह वैक्सीन पूर्णतया नि:शुल्क लगाई जाएगी तथा वेक्सिनेशन सेंटर पर बैठने, हवा व पीने के पानी की सुविधा के चलते किसी को भी परेशानी नही होगी। घरों के एकदम नजदीक होने से बुजुर्ग व दिव्यांगों को भी अधिक दूर नही जाना पड़ेगा। कोरोना संक्रमण से यदि हमे बचना है तो तुरन्त वैक्सीन लगवाये। क्योंकि कोरोना का खतरा अभी टला नही है, कोरोना से बचने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। इस सेंटर पर 45 प्लस वालो को ही वैक्सीन लगाई जायेगी। जल्दी ही इस सेंटर पर 18 प्लस को भी बिना स्लॉट की बुकिंग किए वेक्सिनेशन का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। सीनियर मेडिकल आफिसर डॉ. पवन कुमारी ने कहा कि कोरोना से जंग में वैक्सीनेशन है सबसेे अचूक और कारगर हथियार हैै। वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों को कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। सेंटर पर जीरो वेस्टेज रहेेेे और अधिक से अधिक वैक्सीन लगेेेे इस पर पूरा फोकस रहेगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग मंडल के महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जिंदल ने बताया कि हम सभी को स्वम तो वैक्सीन लगवानी है, साथ ही वैक्सीन लगवाने के लिए हम सभी को अपने आसपास के लोगी को प्रेरित करना होगा।

सीनियर मेडिकल आफिसर डॉ. पवन कुमारी ने कहा कि कोरोना से जंग में वैक्सीनेशन है सबसेे अचूक और कारगर हथियार हैै। वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों को कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएग।

यदि कोई व्यक्ति वैक्सीन के संबंध में भ्रामक जानकारी और अफवाह फैलता है तो उस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन और आइटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाएगा। जो व्यापारी अभी तक वैक्सीन नही लगवा पाये है। वह सभी अपने परिवार के साथ यहा आराम से वैक्सीन लगवा सकते है। यहां वैक्सीन पहले आओ पहले लगवाओ के आधार पर लगाई जा रही है। इस दौरान गांधी आइडियल स्कूल के संस्थापक कृष्ण मुरारी लाल गुप्ता, सीएमओ एनके गुप्ता, वैक्सीन नूडल अधिकारी पवन कुमारी, भाजपा गांधी नगर मंडल अध्यक्ष दयानंद बंसल, सुनील प्रताप सिंह, सुभाष शर्मा, पूर्व पार्षद तेन सिंह कसाना, कुमार, कांत पाल, सिद्धार्थ गुप्ता व मंत्री मीडिया प्रभारी नीरज गोयल आदि उपस्थित रहे।