जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना

वित्तविहीन विद्यालयों के अध्यापकों ने रखी मानदेय बढऩे की मांग

उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।
वित्तविहीन शिक्षक महासभा द्वारा वित्तविहीन विद्यालयों के अध्यापकों का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को मौन धारण करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कोरोना काल में वित्तविहीन विद्यालयों के अध्यापकों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार से मानदेय की मांग की गई है। साथ ही यह आग्रह भी किया गया हैे कि जब तक मानदेय ना दिया जाए तब तक 15000 रुपये प्रति माह के हिसाब से भुगतान किया जाए। धरने का संचालन कर रहे प्रेम चौधरी ने बताया कि कई विद्यालयों में अध्यापकों को कई कई माह का वेतन नहीं मिला है एवं आदर्श जनता इंटर कॉलेज फरीदनगर के प्रवक्ता इसके लिए भी जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत करा दिया गया है। जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह बैंसला की अध्यक्षता में हुए धरने को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक महासभा के मेरठ मंडल के शिक्षक प्रत्याशी रामपाल सिंह जांगड़ा के अलावा स्तानक प्रत्याशी मेरठ सहारनपुर मंडल से उर्मिला राजपूत ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। जिला कोषाध्यक्ष शेर सिंह ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अनिल नेहरा, नागेन्द्र कुमार (प्रदेश संगठन मंत्री) शामली से नरेश व देवेंद्र राणा आदि लोग शामिल रहे ।