उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।
छात्र नेताओं ने व्यापारियों से शनिवार को काला दिवस पर बाजार बंद रखने की अपील की है। छात्र नेताओं ने इस संबंध में एक बैठक की। जिसमें एमएम कॉलेज के छात्रसंघ के अध्यक्ष योगेश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रियांशु, छात्र नेता मयंक,अमित, आशीष, विशाल नेहरा, आशिफ, शोभित, जय व संदीप आदि मौजूद रहे। बैठक मेंं छात्र नेताओं ने व्यापारी संघों से शनिवार को अपनी दुकान बंद रखने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि 26 सितंबर 1990 को आरक्षण विरोध में हुए आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली लगने से छात्र संजय कौशिक व युवराज सिंह की मौत हो गई थी। तभी से छात्र इस दिन को काला दिवस के रुप में मनाते चले आ रहे हैं। छात्रों की स्मृति में हर वर्ष इसी दिन नगर में हाईवे पर जुलूस निकाला जाता है तथा शोक में नगर के बाजार भी बंद रहते हैं।














