कौशांबी ए व बी ब्लॉक के सौंदर्यकरण से बदलेगी सूरत

-पार्षद मनोज गोयल ने विकास कार्य का शुभारंभ

गाजियाबाद। वार्ड 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा रविवार को कौशांबी ए और बी ब्लॉक के सौंदर्यकरण के कार्य का शुभारंभ किया गया। आरडब्ल्यू के अध्यक्ष और समाजसेवी देवेंद्र भार्गव ने 7 लाख की लागत से निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की। पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि दीवारों पर प्लास्टर, रंगाई -पुताई चलने के लिए पटरी का निर्माण किया जाना है। काफी लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए यह कार्य पार्षद निधि द्वारा करवाया जा रहा है। इस कार्य को कराने में मेयर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। पार्षद ने वरिष्ठ लोगों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। क्षेत्रवासियों ने भी इस कार्य को शुरू करने पर खुशी जताई। इस पार्क में बच्चों को खेलने के लिए पार्षद द्वारा पहले झूले भी लगाए गए।

बता दें कि कौशांबी ए और बी ब्लॉक के सौंदर्यकरण कार्य को लेकर पिछले काफी समय से क्षेत्र के लोगों ने पार्षद से मुलाकात की। सौंदर्यकरण कार्य होने क्षेत्र की कायाकल्प भी बदलेगी। क्षेत्रीय पार्षद विकास कार्य को लेकर बहुत ही गंभीर है। सड़क निर्माण हो या फिर क्षेत्र का सौंदर्यकरण कार्य कराने के लिए खुद सगज रहते है। हर समस्या का खुद ही निवारण करने में हमेशा अग्रसर रहते है।

समाजसेवी देवेंद्र भार्गव ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की हर समस्या का समाधान करने के लिए हमेशा प्रयासरत है। कोरोनाकाल में भी पार्षद ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी चंद्र प्रकाश उपाध्यक्ष, प्रेम गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, वार्ड के अध्यक्ष मुरारीलाल सेठ, अशोक सहगल, एसके गोयल, अनीता खंडेलवाल, मीरलानी जैन, मुनेश चौहान, अशोक चावला, नीरज, एमएल गोयल, अनिल शर्मा, बीएस चौहान, आरके बंसल, पीके सिंह, केपी अनेजा, बूब महेश्वरी, बहल सहित क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे।