श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्याालय में वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मोहा मन
गाजियाबाद। समाज में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। माता-पिता के बाद शिक्षक ही बच्चों के मार्गदर्शक होते हैं। माता-पिता बच्चे को चलना सिखाते हैं, तो शिक्षक उनको जीवन जीने की कला सिखाते हैं। जिस व्यक्ति के जीवन में शिक्षक के चरण नहीं पड़ते वह सदैव भटकता रहता है। उक्त बातें बुधवार को हापुड़ रोड़ स्थित श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद (स्नातक) मेरठ सहारनपुर दिनेश कुमार गोयल ने कहीं।
उन्होने कहा व्यक्ति एवं चरित्र निर्माण में शिक्षा का विशेष योगदान है। हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि शिक्षा की ज्योति को ईमानदारी से अपने जीवन में आत्मसात् करें। (स्नातक) दिनेश कुमार गोयल एवं मेयर आशा शर्मा ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। विद्यालय के छात्रों ने रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिन्होने आगंतुको का मनमोह लिया।
विधालय द्वारा कक्षा 10 व 12वीं में प्रथम आये छात्रों को लैपटॉप, प्रिन्टर व स्पीकर वितरित किए गए। कालिज के मैनेजर अजय गोयल व प्रिसपिल पूनम शर्मा ने दिनेश कुमार गोयल एवं मेयर आशा शर्मा को को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
दिनेश कुमार गोयल व श्रीचन्द शर्मा ने अभिभावको को शॉल व प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। मानविकी नादिया सैफी, साक्षी शर्मा सक्सेना कामर्स, महक गोयल, गिरिशा शर्मा, इंटर टॉपर्स माधुरी दीक्षित, काजल , हेमा गोस्वामी ,आकांक्षा आनंद। हाइस्कूल टॉपर्स मेघा चौधरी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ऑल इन विषय पर आकर्षक नगद राशि और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। नादिया, खुशी भाटी, पलक, महक गोयल, मालविका, स्नेहा आर्य आदि अनेक छात्राओं को नगद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस दौरान बीनू गर्ग, पूजा श्रीवास्तव, दीपिका, रीना अग्रवाल, सीमा गुप्ता, रचना भटनागर, रचना वार्षणेय, नंदिनी, राकेश त्यागी, सीताराम, अमित गुर्जर, अभिभावक एवं मीडिया प्रभारी सचिन गुप्ता मौजूद रहें।
















