नगर निगम के कार्यों की शहर में चर्चा, हो रही सराहना
गाजियाबाद। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा शहर में होने लगी है।
शहर की सड़कों को धूल, कूड़ा मुक्त बनाने में किए जा रहे कार्यों की चर्चा एक, दो लोग नही बल्कि शहर का हर एक नागरिक कर रहा है। शहर के नागरिकों में चर्चा है कि सड़कें अब धूल मुक्त हो गई है। इसी कड़ी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन चालक के कार्यों से प्रेरित एक छोटी बच्ची ने ग्रीटिंग कार्ड देकर धन्यवाद जताया।
वार्ड संख्या 65 विवेकानंद नगर पार्षद राजकुमार नागर ने बताया कि उनके क्षेत्र में रहने वाली कक्षा 8 की छात्रा अनुष्का शर्मा ने निगम चालक लवली सिंह को उनके द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों पर धन्यवाद एक ग्रीटिंग कार्ड बना कर जताया।
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर इस प्रकार ना केवल नगर निगम के कार्यों की सराहना की गई। बल्कि ड्राइवर की मेहनत पर शहर वासियों ने धन्यवाद जताया। छात्रा अनुष्का ने बताया कि ड्राइवर लवली सिंह प्रतिदिन अपनी ड्यूटी के अनुसार समय पर आकर घर का कचरा, घर की गंदगी अपने साथ लेकर जाते हैं। जो कि शहर हित के लिए बहुत बड़ा काम है। जिसके लिए शहर वासियों के साथ उनका सम्मान किया गया। उनको एक ग्रीटिंग बनाकर भी दिया गया, जिस पर उनके बेहतर कार्य की सराहना की गई। छात्रा का कहना है कि शहर के सफाई कार्यों में जब नगर निगम की टीम पूरी निष्ठा के साथ अपना कार्य कर रही है।
तो हम क्यों नही कर सकतें है। प्रतिदिन ड्राइवर अंकल को नियमानुसार कॉलोनी में कूड़ा उठाने के लिए देखती हूॅ। वह अपने समय पर रोजाना घर का कूड़ा-कचरा साथ लेकर जाते है। जिससे हमारा घर स्वच्छ एवं सुंदर रहें तो हम सभी का भी दायित्व बनता है कि हमें भी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में नगर निगम के कार्यों में अपना योगदान दें। जिससे हमारा शहर स्वच्छ एवं सुंदर बन सकें।
नगर निगम द्वारा हर क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। जिसकी सराहना पार्षदों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी की जा रही है। चाहे फिर मामला पार्कों की साफ सफाई का हो या फिर सड़कों को धूल मुक्त कर उस पर पानी के छिड़काव का हो सभी कार्य बहुत ही संतोषजनक तथा बेहतर दिखाई दे रहे हैं। जिसमें मेयर और नगर आयुक्त की कार्यकुशलता की भी प्रशंसा हो रही है।















