10 लाख से सुधरेगी पार्क की सूरत, पार्षद ने किया शुभारंभ

गाजियाबाद। वार्ड-72 कौशांबी अंतरिक्ष ग्रीन टावर के सामने पार्क के सौंदर्यकरण कार्य का पार्षद मनोज गोयल ने रविवार को शुभारंभ किया। सौंदर्यकरण कार्य करीब 10 लाख की लागत से पूर्ण होगा। पार्षद ने बताया पार्क पर चलने के लिए फुटपाथ, पार्क की चार दिवारी एवं उस पर ग्रिल तथा रंगाई पुताई का कार्य किया कराया जाएगा। उन्होंने बताया पार्क का सौंदर्यीकरण न होने के चलते क्षेत्र के लोग पार्क में कम आते थे और रात होने पर पार्क में असमाजिक तत्वों का भी आना-जाना बढ़ गया था। मगर सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने पर क्षेत्र के लोग सुबह-शाम वॉक कर सकेंगे और अपने परिजन के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे। वहीं अंतरिक्ष टावर से वहां के सेक्रेटरी मेजर सरस त्रिपाठी ने कहा क्षेत्रीय पार्षद क्षेत्र के विकास को लेकर बहुत ही गंभीर रहते है। इसके साथ ही निर्माण कार्य हो या फिर सामाजिक कार्य, उन कार्यो में भी बढचढ कर सहयोग करते है। कोरोना काल के समय में भी लोगों को वैक्सीन के लिए कहीं भटकना न पड़े। इसके लिए क्षेत्र में ही स्थायी वैक्सीन कैंप लगाया गया और लोगों की भी हर संभव मदद की। इस मौके पर मोहन सिंह बिष्ट, धीरज जैन, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, बीएस त्रिपाठी, सौरभ, शेखर गर्ग, राजवीर सिंह, राकेश गुप्ता, ओपी चंचल, एके वर्मा सहित अन्य निवासी उपस्थित रहे।