दूल्हे की दुल्हन ने की पिटाई, भौचक्के रहे गये बाराती, शादी मंडप में हुआ हंगामा

गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला स्थित बृंदावन मैरिज होम में कई शादियां करने के बाद मंडप में बैठे दूल्हे को लड़की के भाईयों एवं परिजनों ने मंडप में ही जमकर लात-घूंसों से पीटने का मामला सामने आया है। दरअसल, 12 दिसंबर को आगरा से दूल्हा बारात लेकर यहां मैरिज होम में आया था। मगर शादी करने आए दुल्हे की स्वागत की बजाय जमकर दुल्हन और उसके परिजनों ने धुनाई कर दी। इस मामले में साहिबाबाद थाने में दूल्हे के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मंडप में पिट रहे दूल्हे को किसी तरह मौके पर मौजूद लोगों ने बचाया। तब जाकर उसकी जान बची। इसका एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें एक युवक से महिला लिपटी हुई दिख रही है हालांकि महिला कौन थी अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई। मीडियो में जिस शख्स को महिला बचा रही है वह दूल्हे की ड्रेस में है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि दूल्हे को महिला को धकियाते हुए उसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर बचाती हुई ले जा रही है। मैरिज होम में शादी समारोह का आयोजन था। यहां खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई थी। शादी की रस्मे निभाई जा रही थीं। इसी बीच अचानक कुछ ऐसा हुआ कि बैंक्वेट हॉल में भगदड़ मच गई। लड़की वालों ने दूल्हे की धुनाई करने शुरू कर दी, जब तक लोग कुछ समझ पाते दूल्हे पर लात-घूंसो से बारिश होने लगी थी। दूल्हे को पिटाई देख वहां मौजूद एक महिला उसे बचाते हुए उससे लिपट गई। महिला दूल्हे को लोगों से बचाते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाती दिखी। यह सब वाक्या मौजूद किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और फिर वायरल कर दिया। लड़की वालों का कहना था कि जिस शख्स से शादी हो रही थी वह पहले भी कई शादियां कर चुका है, उसने इस बात को छुपाया था। साहिबाबाद थाने मेंं दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि आगरा के रहने वाले आरोपित ने पहले भी कई बार निकाह (शादी) कर चुका हैं। वह धोखे से फिर से शादी कर रहा था। शादी के लिए उसने 10 लाख रुपए दहेज भी मांगा था। शादी से पूर्व वह तीन लाख रुपए और एक हीरे की अंगूठी भी ले चुका हैं। निकाह के दौरान उसने बाकी के बचे पैसे की मांग की और नही मिलने पर शादी से इनकार कर दिया। इसी दौरान पता चला की आरोपित की पहले भी कई शादियां हो चुकी है और वह कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। आरोपित ने पहले जिस महिला से शादी की थी उसने फोन पर लड़की पक्ष को सारी जानकारी दी और कुछ सबूत भी दिए। पीडि़त परिवार ने शिकायत में आरोपित दूल्हे के खिलाफ सबूत और उसके खिलाफ पहले से चल रहे मुकदमे से संबंधित कागजात भी पुलिस को सौंपे हैं। दिल्ली निवासी पीडि़त परिवार का कहना है कि आरोपित की धोखाधड़ी की वजह से शादी समारोह में उसके लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं और उसकी बेइज्जती भी हुई है। साहिबाबाद थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि तहरीर के आरोपित दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।