नगर आयुक्त ने कर्मचारियों के हित से जुड़े मुद्दों को लेकर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ की चर्चा

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा निगम कर्मचारी संघ तथा अन्य यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त ने कर्मचारियों के हित के कई बिंदुओं पर चर्चा की। निगम अधिकारियों तथा कर्मचारियों के मध्य सौहार्दपूर्ण स्थिति बनी रहे जिसके लिए समय-समय पर नगर आयुक्त द्वारा यूनियन के पदाधिकारियों से सीधा समन्वय स्थापित किया।

नगर निगम संघ के पदाधिकारियों ने तथा अन्य यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त के समक्ष अपना विषय रखा। मुख्य बिंदुओं में कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा की व्यवस्था कराने के लिए चर्चा की गई। जिसके क्रम में सीएलसी वाले कर्मचारियों को भी ईएसआई की सुविधा पर कार्यवाही करने के लिए चर्चा हुई, कर्मचारियों के पीएफ, निगम वाहनों के रखरखाव, मृतक आश्रित व्यवस्था, कैशलेस मेडिकल व्यवस्था, रिटायर कर्मचारियों के देयको भुगतान के लिए त्वरित व्यवस्था, कर्मचारी के एरियर की सरल व्यवस्था व अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई। नगर आयुक्त द्वारा शासन स्तर से होने वाली कार्यवाही को शासन को भेजने के लिए पत्राचार के लिए निर्देशित किया। अन्य मांगों पर नियमानुसार समय निर्धारण करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए।

उपस्थित यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त द्वारा सफाई मित्रों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उनका धन्यवाद भी प्रकट किया। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए बेहतर कार्यवाही निगम कर्मचारियों के हित में हो उसके लिए अपना पक्ष भी नगर आयुक्त के समक्ष रखा। नगर आयुक्त द्वारा मांगों पर नियमानुसार कार्यवाही के लिए अवगत कराया। साथ ही यूनियन पदाधिकारियों को एकजुट होकर निगम हित में कार्य करने के लिए उत्साहित भी कियाद्ध। बैठक में गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र, महामंत्री नितिन भारद्वाज उपाध्यक्ष संजय शर्मा व अन्य अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। सफाई कर्मचारी संघ से सतीश पार्चा, विकास ध्यान, वाहन चालक संघ से संजय चड्ढा,अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।