संभव कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने सुनी समस्या

-समस्या का मौके पर किया निस्तारण

गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जन सुनवाई संभव कार्यक्रम में मंगलवार को 10 शिकायतें तथा 2 मांग प्राप्त, कुल 12 संदर्भ प्राप्त हुए। समस्या लेकर आए नागरिकों ने अपनी समस्या नगर आयुक्त के समक्ष रखी। पार्षद कुसुम सिंह वार्ड संख्या 83, मीनल रानी वार्ड संख्या 2, माया देवी वार्ड संख्या 6 व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा कई विषयों पर चर्चा नगर आयुक्त से की गई। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार समस्त विभागीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। प्राप्त हुए संदर्भ मे स्वास्थ्य विभाग संबंधित मुख्य रूप से शिकायतें प्राप्त हुई। जिनका संबंधित विभागीय अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार से शिकायत कर्ताओं का समन्वय कराते हुए विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें मोहन नगर जोन के राजेंद्र नगर की ट्रांसफर स्टेशन संबंधित शिकायत प्राप्त हुई, समाधान कराया गया।

राजेंद्र नगर से आए हुए जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्रवासियों द्वारा पूर्व में किए गए समाधान पर धन्यवाद भी दिया गया। मोहन नगर तथा वसुंधरा जोन से स्वास्थ्य तथा सीवर संबंधित संदर्भ प्राप्त हुए। समस्याएं जिनका मौके पर ही समाधान कराने के लिए टीम को भेजा गया। अवैध अतिक्रमण की वैशाली से शिकायत प्राप्त हुई। डॉग संबंधित शिकायतें वसुंधरा से प्राप्त हुई, स्वास्थ्य संबंधित शिकायतें राजेंद्र नगर से प्राप्त हुई, निर्माण संबंधित समस्याएं सिटी जोन से प्राप्त हुई। जिन पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश नगर आयुक्त द्वारा दिए गए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, जलकल विभाग से योगेंद्र यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, व अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।