कोरोनाकाल में पार्षद का सराहनीय कार्य

-पार्षद कोटे से मदद के लिए निगम को दिए 50 लाख रूपए

गाजियाबाद। कोरोना संकट काल में कई जनप्रतिनिधि अब लोगों की मदद के लिए सामने आने लगे है। वहीं एक भाजपा ने भी मदद के लिए आगे हाथ बढा दिया है। वार्ड-72 से पार्षद मनोज गोयल ने नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने नगर निगम की ओर से खाली ऑक्सीजन के सिलेंडर जमा कर उन्हें भरने के लिए एक अच्छा कदम बताया है। इसके लिए उन्होंने जमकर तारीफ भी की है। साथ ही उन्होंने पत्र में कहा है कि वह अपने विकास के कोटे से 50 लाख रुपये दे रहे हैं। इस पैसे को नगर निगम खाली ऑक्सीजन के सिलेंडर खरीदने के साथ-साथ खाली सिलेंडरों में ऑसीजन भरने की व्यवस्था में खर्च कर सकता है। पार्षद का यह एक अच्छा कदम माना जा रहा है। जहां प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से लेकर कई जनप्रतिनिधि तक लोगों की मद्द नहीं कर पा रहे हैं वहीं अगर पार्षद अपने-अपने एरिया के लोगों की मद्द के लिए आगे आएं तो यह एक बड़ा अच्छा कदम माना जा रहा है। संकट के इस दौर में यह पहले ऐसे पार्षद हैं जिन्होंने अपने कोटे से लोगों को राहत देने के लिए पैसा लगाने की सहमति दी है। पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि कोरोना संकट काल में विकास की नही, इंसान की जिंदगी बचाने की जरूरत है। जिंदगी रही तो विकास कार्य भविष्य में भी हो सकता है। इसलिए इस महामारी से उबरने के लिए जितना अधिक लोग मदद के लिए हाथ बढाएंगे, उतनी जल्दी हम कोरोना की चेन तोडऩे में कामयाब होंगे। पार्षद के इस कार्य को देखकर क्षेत्र के लोग जमकर तारीफ कर रहें है, क्योंकि जनपद के पहले पार्षद है, जिन्होंने यह सराहनीय कदम उठाया है।