अवकाश दिवसों में निगम ने कैंप लगाकर की एक करोड़ 86 लाख रुपये की वसूली

शहर में लगे 22 कैंप में 549 करदाताओं ने किया अपने टैक्स का भुगतान

गाजियाबाद। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए नगर निगम का अवकाश दिवस में टैक्स वसूली का अभियान जारी है। दरअसल कामकाज वाले लोग कार्यदिवस में व्यस्त होने के कारण टैक्स जमा नहीं कर पाते है। जिनकी सहूलियत के लिए नगर निगम अवकाश दिवस में भी कैंप लगा रहा है। अवकाश दिवसों में नगर निगम द्वारा लगाए गए कैंप में 549 करदाताओं ने अपना हाउस टैक्स जमा किया। नगर निगम द्वारा शहर में 22 स्थान पर कैंप लगाए गए। जिसमें करीब एक करोड़ 86 लाख की वसूली हुई है। सभी जोन में जोनल प्रभारी के नेतृत्व में टैक्स वसूली कैंप लगाए गए। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में सभी जोनल कार्यालय में अवकाश दिवस में भी हाउस टैक्स वसूली को लेकर कार्यवाही की गई। सभी क्षेत्रों में बृहद स्तर पर अभियान के रूप में कार्यवाही हुई और करदाताओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए 22 स्थान पर कैंप लगाए गए।

जिसमें मोहन नगर जोन सबसे आगे रहा। लगभग 150 करदाताओं ने अपना हाउस टैक्स कैंप पर आकर जमा कराया 60 लाख की वसूली हुई। विजयनगर के अंतर्गत 50 करदाताओं ने कैंप का लाभ उठाया। लगभग 3 लाख 50 हजार की वसूली हुई। वसुंधरा के अंतर्गत 35 लाख की वसूली हुई और कैंप पर 110 लोगों ने अपना हाउस टैक्स जमा किया। सिटी जोन के अंतर्गत 153 करदाताओं ने अपना हाउस टैक्स जमा किया। जिसमें 11 लाख 15 हजार की वसूली हुई। कवि नगर के अंतर्गत 86 करदाताओं ने लाभ उठाया और 12 लाख की वसूली हुई। तीन अवकाश दिवस में नगर निगम के खाते में एक करोड़ 86 लाख जमा हुए। वहीं करदाताओं में ने भी मार्च के बाद लगने वाले 12 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज से अपना बचाव किया। मार्च के बाद बकायेदारों को 12 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज नगर निगम देना होगा।

अवकाश दिवसों में लगने वाले हाउस टैक्स कैंप के दौरान करदाताओं ने अपना हाउस टैक्स जमा किया। जिस तरह नगर निगम टैक्स जमा करने के लिए अपना अभियान चला रहा है। ठीक लोगों की सहूलियत के लिए अवकाश दिवस में भी कैंप लगा रहा है। जिससे कार्यदिवस में टैक्स जमा नहीं करने वाले लोगों को राहत मिल सकेंं।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव ने बताया तीन दिन के अवकाश दिवस में 549 करदाताओं ने अपना टैक्स जमा किया है। जिसमें एक करोड़ 86 लाख रुपये की टैक्स वसूली है। बडे बकायेदारों पर लगातार सीलिंग की कार्यवाही जारी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 31 मार्च के बाद टैक्स जमा करने वालों पर 12 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज लगेगा। जिससे बचने के लिए अपना टैक्स समय पर जमा कराएं।