नगर निगम की स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था बेहतर करने के साथ ही नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा लाइब्रेरी की हालत को सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है। कंपनी बाग स्थित लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है और लाइब्रेरी को हाईटेक बनाया जा रहा है। शुक्रवार को नगरी में लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और वहां चल रहे कार्यों की प्रगति जानी।
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। नगर निगम की स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था बेहतर करने के साथ ही नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा लाइब्रेरी की हालत को सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है। कंपनी बाग स्थित लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है और लाइब्रेरी को हाईटेक बनाया जा रहा है। शुक्रवार को नगरी में लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और वहां चल रहे कार्यों की प्रगति जानी। निरीक्षण के दौरान नगरी के साथ अपर नगर आयुक्त अभिनेंद्र कुमार एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि कंपनी बाग लाइब्रेरी में विद्यार्थियों द्वारा कई समस्याओं का सामना किया जा रहा था विद्यार्थियों से हुई चर्चा के क्रम में प्लानिंग करते हुए उक्त लाइब्रेरी को आधुनिक बनाया जा रहा है। लाइब्रेरी में एक समय में 40 से 50 विद्यार्थियों के एक साथ बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से कमरा बनाया गया है। लाइब्रेरी में लाइट की अच्छी व्यवस्था के साथ-साथ पूरी लाइब्रेरी को एयर कंडीशन बनाया जा रहा है। शौचालय की व्यवस्था को बेहतर करते हुए विकलांगों, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं। लाइब्रेरी पूरी तरह से हाईटेक होगा। लाइब्रेरी को बारकोड से जोड़ा जाएगा और अलग से कंप्यूटर लगाई जाएगी। लाइब्रेरी में इंटरनेट की सुविधा भी रहेगी। लाइब्रेरी में स्ट्रक्चर वर्क कंप्लीट हो चुका है और अगले तीन माह में लाइब्रेरी पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक शहर में विकास कार्य तथा खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नित नए कार्य कर रहे हैं। छात्रों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए नगर आयुक्त ने कंपनी बाग स्थित लाइब्रेरी को आधुनिक और हाईटेक बनाने का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे बच्चों से वार्ता करते हुए उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर आवश्यक टिप्स भी दिया। नगर आयुक्त ने छात्रों को पढ़ाई को लेकर मोटिवेट किया।

















