अतिक्रमण हटाकर 12 हजार का जुर्माना वसूला
गाजियाबाद। शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर के आदेश पर शुक्रवार को नगर निगम के सिटी जोनल प्रभारी सुधीर कुमार शर्मा ने सफाई निरीक्षक अशोक कुमार, प्रवर्तन दस्ते की टीम के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सिटी जोनल प्रभारी सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि पुराना बस अड्डा स्थित पुरानी सब्जी मंडी में सड़क के बीच में ठेली-पटरी लगाकर अतिक्रमण किया गया था। 
सड़क पर बैठने वालों को अतिक्रमण करने पर पूर्व में चेतावनी दी गई। पूर्व में अतिक्रमण हटाया गया। इसके अलावा बीच सड़क पर मुनादी कराने के बाद भी अतिक्रमण किया गया था। सड़क से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए मौके से 8 तख्त को जब्त किया। वहीं,सब्जी को कब्जे में लेने के बाद नंदी पार्क गौशाला में भेजा गया। मौके पर दुकानदारों से 12 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। सिटी जोनल प्रभारी सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों को चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो जुर्माने के साथ एफआइआर भी दर्ज कराई जाएगी। शहर की खूबसूरती बिगाडऩे वाले को बिल्कुल भी बख्शा नही जाएगा।
















