पार्क के सौंदर्यकरण कार्य का पार्षद ने किया उद्घाटन

गाजियाबाद। क्षेत्र के विकास को लेकर पार्षद मनोज गोयल बेहद गंभीर है। लगातार क्षेत्र के विकास के लिए पार्षद द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में रविवार को वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा सेक्टर-1 प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, हाउस नंबर सेक्टर-1/345 वैशाली के सामने वाले पार्क के सौंदर्यकरण कार्य का उद्घाटन किया गया। प्रबंधक डॉ ऋतु वर्मा ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। पार्क में घूमने के लिए पटरी का निर्माण कार्य तथा रंगाई पुताई एवं दीवारों पर पेंटिंग का कार्य जल्द पूरा होगा। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि पार्क की हालत बेहद ही खराब थी। पार्क में पटरी और रंगाई-पुताई होने के चलते क्षेत्र के लोग पार्क में आने पर संकोच करते थे। मगर पटरी एवं रंगाई-पुताई का कार्य पूरा होने पर पार्क की सौंदर्यीता भी बढ़ेगी और क्षेत्र के लोग खुली हवा में मार्निंग वॉक पर भी जा सकेंगे। जल्द ही पार्क में पौधरोपण भी किया जाएगा। इस मौके पर डॉक्टर रमन, समाजसेवी केएल शर्मा, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, राजीव शर्मा, अशोक वर्मा, योगी आगीचा, नवीन सक्सेना, किरण आहूजा, वीरेंद्र सिंह, सचिन, युवराज, जेएस बख्शी, शिव शंकर उपाध्याय, श्यामवीर भदोरिया, प्रहलाद सिंह, संजय शर्मा आदि क्षेत्र के निवासी उपस्थित रहे।