निर्माण कार्य का पार्षद ने किया शुभांरभ

-क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता: विनोद कसाना

गाजियाबाद। वार्ड-20 भोपुरा की राजीव नगर कालोनी में क्षेत्रीय पार्षद विनोद कसाना ने शुक्रवार को नारियल फोड़कर विभिन्न गलियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। पार्षद विनोद कसाना ने बताया कि 28 लाख 60 हजार रूपए की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। राजीव नगर की नागर मार्केट से मस्जिद वाला रोड और उसके साथ में एक नम्बर कांति वाली गलियों की हालत बेहद ही खस्ता थी। लोगों का निकलना भी दुर्भर हो गया था। रोड पर पानी बहने से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता था। क्षेत्र के लोग पिछले 20 वर्ष से नरकीय जीवन यापन करने को मजबूर थे। बरसात के मौसम में गालियों का गंदा पानी घरों में घुस जाता था। जिस कारण मकान में सीलन आने की संभावना बनी रहती थी। क्षेत्र के लोगों ने पूर्व में गलियों के निर्माण के लिए पत्र सौंपा था। पार्षद ने कहा क्षेत्र का विकास कराना मेरी पहली प्राथमिकता है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। जलनिकासी का साधन न होने के कारण गंदगी व जलभराव की समस्या बनी हुई थी। ठेकेदार को चेतावनी दी कि गुणवत्ता के अनुरूप कार्य पूरा किया जाए। कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस दौरान वार्ड अध्यक्ष डॉक्टर कमल नरेश चौधरी ,राजवीर चौहान ,डॉक्टर सतेंदर ,सुमित चौधरी , कांति प्रसाद सचिन याधुवंशी, चंदरपाल कसाना नीरज अधाना, पंडित हरिदत, हाजी शौकीन, हाजी मकीम, साजिद सलमानी, राईस भाई, ऋतिक वर्मा, जावेद, बिजेन्दर, मोहित आदि उपस्थित रहे।