शहर की मलिन बस्तियां भरेंगी विकास की उड़ान

-नगर निगम ने प्रथम चरण में 15 मलिन बस्तियों को किया चिन्हिंत
-नगर आयुक्त ने विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

गाजियाबाद। शहर की मलिन बस्तियों में विकास की उड़ान भरने के लिए नगर आयुक्त ने कवायद तेज कर दी है। प्रदेश सरकार के यूपी उड़ान कार्यक्रम के तहत यहां रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। खासकर महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाएगा। उड़ान योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 17 नगर निगमों में कार्य प्रारंभ होगा। जिनमें नगर निगम आगरा, अयोध्या, अलीगढ़, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, शाहजहांपुर, वाराणसी, को सम्मिलित किया गया है।गाजियाबाद नगर निगम से प्रथम चरण में 15 मलिन बस्तियों को उड़ान कार्यक्रम के तहत चुना गया है। जिसमें वार्ड संख्या 7 सुदामापुरी, वार्ड 28 न्यू हिंडन विहार, वार्ड 31 नंदग्राम, वार्ड 20 राजीव नगर, वार्ड 31 सुभाष नगर, वार्ड 32 हरबंस नगर, वार्ड 6 दीनदयाल पुरी, वार्ड 5 गगन विहार, वार्ड 35 बुध विहार, वार्ड 2 खैराती नगर बागू, वार्ड 92 चमन कॉलोनी, वार्ड 14 प्रताप विहार, वार्ड 44 चित्रकूट कॉलोनी अर्थला, वार्ड 63 पसोंडा, वार्ड 93 कैला भट्टा को शामिल किया गया है।नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए 15 मलिन बस्तियों में साफ-सफाई के साथ बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, प्रधानमंत्री आवास, पीएम स्वनिधि, आयुष्मान भारत आदि योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाया जाएगा। नगर निगम के अलावा सभी विभागों की इसमें सहभागिता रहेगी। बस्तियों में शिविर लगाए जाएंगे। महिलाओं को साक्षर और आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर रहेगा। उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के साथ सुरक्षा, घरेलू हिंसा के प्रति जागरुक किया जाएगा, जिससे वे अपने अधिकारों को समझ सकें। बच्चों को शिक्षा उपलब्ध हो सके, इसके प्रबंध भी किए जाएंगे। मलिन बस्तियों में जिन को चुना गया है। वहां पर कैंप लगाए जाएंगे और केंद्र के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा। योजनाओं के बारे में और महिलाओं को इसका पूरा लाभ प्राप्त होगा। नगर निगम के लिए 15 वार्डों में पार्षदों का भी विशेष सहयोग प्राप्त होगा। जिससे आयोजित उड़ान कार्यक्रम को सफलता प्राप्त होगी और मलिन बस्ती में रहने वाले निवासियों को इसका लाभ प्राप्त होगा। बैठक में उपस्थित समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, महिला कल्याण एवं महिला बाल विकास विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, तथा नगर विकास विभाग डूडा जल निगम तथा यूनिसेफ के प्रतिनिधियों के साथ योजना बनाई गई ताकि उड़ान कार्यक्रम को सफलतापूर्वक मलिन बस्तियों में कराया जा सके।