आबकारी अधिकारी के सख्त रवैये से बदली विभाग की छवि

-राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि, शराब तस्करों का लगभग सफाया

गाजियाबाद। तेज-तर्रार जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जनपद में आबकारी विभाग की छवि को बदल कर रख दिया है। पिछले 10 माह के कार्यकाल में उन्होंने वह कर दिखाया है, जो अब से पहले किसी ने नहीं किया। राजस्व में बढ़ोत्तरी करने के साथ-साथ शराब तस्करों पर शिकंजा कसने में बड़ी कामयाबी मिल चुकी है। जिले में शराब तस्करी का धंधा लगभग समाप्त प्राय: हो चुका है। शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग की शिकायतें भी अब नहीं मिल रही हैं।Abkari Checking इसी क्रम में शराब तस्करों को सबक सिखाने और शराब विक्रेताओं को चेतावनी देने के लिए जिला आबकारी अधिकारी को खुद मैदान में उतरना पड़ा है। वह निरंतर फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। इससे मातहतों की सक्रियता भी पहले से ज्यादा बढ़ गई है। सभी आबकारी निरीक्षक अब सचेत होकर काम करते नजर आ रहे हैं। जनपद गाजियाबाद में शराब तस्करों के ठिकानें लगभग नष्ट हो चुके हैं। ज्यादातर तस्कर गाजियाबाद से भाग गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह इन दिनों शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परख रहे हैं। इस दौरान शराब विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इसका नतीजा यह है कि ओवररेटिंग की शिकायतें नगण्य हो गई हैं। शराब विक्रेता भी नियमानुसार कार्य करने के प्रति अधिक गंभीर हो गए हैं।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने आबकारी निरीक्षकों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी दशा में जिले में न तो कच्ची शराब बनने पाए, और न ही बिक्री हो। यदि कहीं पर ऐसा पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकाने समय से खुलेंगी, नकली एवं कच्ची शराब किसी भी सूरतेहाल में नही बिक्री की जाएगी। अधिकारी के सख्त रवैये के बाद आबकारी विभाग की टीम कार्रवाई के मोड़ में है और लगातार अवैध शराब के पुराने ठिकानों, हाइवे के ढाबों व उधर से गुजरने वाले टैंकरों की चेकिंग कर रही है।Abkari Checking

मुख्य मार्गों पर पेनी नजर
मुख्य मार्गों पर खुले ढाबों पर भी आबकारी विभाग दिन-रात नजर लगाए हुए है। हाइवें संचलित ढाबों का इस्तेमाल शराब माफिया न कर लें, इसके लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि अवैध शराब का निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा रहा है।Abkari Checking ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे डासना चेकपोस्ट पर संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की गई। इसके अलावा संदिग्ध क्षेत्रों में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। त्योहारी सीजन में मोटा मुनाफा कमाने के लिए माफिया अक्सर अवैध शराब की बिक्री के लिए स्टॉक करना शुरू कर देते है। मगर अब शराब तस्करों को सिर उठाने का मौका नहीं मिलेगा। इसके लिए पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर कोई तस्कर फिर भी नही मानता है तो उसे सीधे सलाखों के पीछे भेजने में देरी नही होगी।Abkari Checking

शराब की दुकानों पर चेकिंग
शहर एवं देहात क्षेत्र में शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से चेकिग की। इस दौरान खासतौर पर यह देखा गया कि कहीं मिलावटी शराब तो नहीं बिक रही। अखिलेश वर्मा आबकारी निरीक्षक सेक्टर-1, रमाशंकर सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, टी .एस ह्यांकी आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2, सीलम मिश्रा आबकारी निरीक्षक सेक्टर 3, आबकारी निरीक्षक सेक्टर-4 आशीष पाण्डेय, त्रिवेणी प्रसाद मौर्य आबकारी निरीक्षक सेक्टर-5, अरुण कुमार आबकारी निरीक्षक सेक्टर-6 की टीम देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों पर पहुंची और बोतलों का दुकानों में मौजूद स्टॉक का मिलान किया गया। क्यूआर कोड चेक किया।Abkari Checking मिलावटी शराब बेचते पकड़े जाने पर लाइसेंस रद करने के साथ ही जेल भेजने की चेतावनी दी। बता दें कि शराब के कारोबार से सबसे ज्यादा सरकार को राजस्व पहुंचता है। जिसकी आड़ में कुछ दुकानदार अपने निजी फायदे के लिए दुकान में अत्याधिक स्टॉक रखकर शराब ओवर रेटिंग बेचने का काम करते है। इसी के मद्देनजर लाइसेंस प्राप्त शराब की दुकानों पर लगातार चेकिंग की जा रही है।

8 पेटी शराब समेत तस्कर गिरफ्तार
जनपद में अवैध शराब की बिक्री को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने 8 पेटी शराब समेत तस्कर गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर अगामी त्योहारों के चलते मोटा मुनाफा कमाने के लिए हरियाणा से शराब की तस्करी एनसीआर क्षेत्र में खपाने की तैयारी में था। मगर समय रहते आबकारी विभाग ने आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।Abkari Checking जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक सेक्टर-4 आशीष पाण्डेय की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह खोड़ा क्षेत्र नेहरू गार्डन, प्रताप विहार, दिल्ली बॉर्डर स्थित संदिग्ध स्थलों पर दबिश कर गहन तलाशी की। दबिश के दौरान बीरबल गेट के पास से एक अवैध शराब की तस्करी कर रहे तस्कर अलीम पुत्र यासीन निवासी गली नंबर-4 मुल्ला कॉलोनी खोड़ा को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 8 पेटी (400 पौवे) अवैध देशी शराब मोटा हरियाणा मार्का एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 60 /63/ 72 एवं 207 एमवी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

अधिकारी कथन
जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शराब माफिया के संबधित ठिकानों पर निरतंर दबिश जा रही है। जनपद में तस्करी रोकने के लिए रोजाना नई रणनीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। शराब की दुकानों पर चेकिंग के दौरान कहीं भी किसी दुकानों पर कोई अनियमितता नहीं पाई गई। सरकार के राजस्व को बढ़ाने के लिए माफिया पर कार्र्रवाई के साथ-साथ हर संभव कार्रवाई की जा रही है।