ठंड से गरीबों को राहत दिलाने के लिए मेयर ने बांटे कम्बल

गाजियाबाद। बढ़ती ठंड को देखते हुए मेयर लगातार जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण कर रही है। शहर में जगह जगह जरूरतंद लोगो को पिछले 15 दिन से लगातार मेयर द्वारा कम्बल वितरण किया जा रहा है। मंगलवार रात भी मेयर ने पुराने बस अड्डे पर, लोहिया नगर, नासिरपुर फाटक, नवयुग मार्केट एवं राकेश मार्ग पर गरीबो एवं विकलांग लोगों को कम्बल दिए एवं शहर में कई स्थानों पर बैठे लोगो से हाल जाना, पूछा कि नगर निगम द्वारा अलाव की सुविधा समय से मिल रही है तो वहा स्थित लोगो ने बताया कि यह आग नगर निगम की लकडिय़ों से ही जलाई गई है और अलाव की लकडिय़ां समय से आ रही है। इस दौरान मेयर ने लगभग 50 कम्बल वितरण किए।