असम के मंत्री से ब्राह्मण समाज के महामंत्री की मुलाकात

विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा, मिला आश्वासन

नई दिल्ली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र ने बुधवार को असम सरकार के शहरी विकास एवं सिंचाई मंत्री अशोक सिंघल से मुलाकात की। असम की राजधानी गुवाहाटी में तरूण मिश्र ने शहरी विकास एवं सिंचाई मंत्री अशोक सिंघल से भेंट की। इस दौरान ब्राह्मण समाज के उत्थान, ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन और असम-मिजोरम सीमा विवाद आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।

ब्राह्मण महासभा के राट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र निरंतर सक्रिय हैं। देश-विदेश में ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए वह हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर उन्होंने मुहिम छेड़ रखी है। इस बीच तरूण मिश्र ने असम सरकार के शहरी विकास एवं सिंचाई मंत्री अशोक सिंघल से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि देश में इस समय ब्राह्मण समाज को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ब्राह्मण समाज की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाया नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि असम में ब्राह्मण समाज कल्याण बोर्ड के गठन की जरूरत है ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति इस बोर्ड के जरिए अपनी समस्या का समाधान करा सके। ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधि तरूण मिश्र ने बताया कि इस समय असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले दोनों राज्यों के बीच हिंसक भिड़ंत तक हो गई थी। इस सिलसिले में भी शहरी विकास एवं सिंचाई मंत्री अशोक सिंघल से बातचीत की गई।

मंत्री सिंघल ने तरूण मिश्र को आश्वासन दिया कि ब्राह्मण समाज के हित में जो भी जरूरी होगा, सरकार वह काम करेगी। बता दें कि ब्राह्मण महासभा के राट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र ने हाल ही में नेपाल की 5 दिवसीय यात्रा की है। नेपाल यात्रा के दौरान उन्होंने वहां के प्रधानमंत्री के अलावा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के कद्दावर प्रतिनिधियों से मुलाकात कर ब्राह्मण समाज के उत्थान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।