शहर को खूबसूरत औैर अतिक्रमण मुक्त बनाने के म्युनिसिपल कमिश्रर ने दिए निर्देश

 

म्युनिसिपल कमिश्रर ने तीन जोनों का किया निरीक्षण, नया गाजियाबाद स्टेशन के बाहर कब्जा हटाया गया

गाजियाबाद। अपने शहर को सुंदर व स्वच्छ रखने के लिए सभी को जिम्मेदार नागरिक बनने की जरूरत है। साथ ही यह संकल्प भी लेना है कि हरहाल में अपने शहर को सुंदर बनाना है। यह बातें मंगलवार को शहर की सफार्ई व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण कार्यो का औचक निरीक्षण करते हुए म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने कही। उन्होने कहा
शहर में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने की आवश्यकता है। नगर निगम के साथ-साथ नागरिकों को भी इस दिशा में आगे आने की जरूरत है।
मंगलवार को म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने कविनगर, वसुंधरा एवं सिटी जोन का निरीक्षण कर वहां सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन एवं कौशांबी में अतिक्रमण हटाने का कार्य का जायजा लिया। म्युनिसिपल कमिश्रर अपने अमले के साथ सबसे पहले कविनगर जोन के नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद सिटी जोन स्थित कालका गढ़ी पहुंचे। वहां नाले की सफाई व्यवस्था की मरम्मत, तथा जल निकासी कार्य का निरीक्षण भी किया। यहां पर उन्होंने तत्काल नाला बनाने का अधिकारियों का आदेश दिया। वसुंधरा जोन स्थित कौशांबी लिंक रोड़ पर पहुंचने के बाद म्युनिसिपल कमिश्रर ने तत्काल अतिक्रमण को कहा। इसके बाद वह वसुंधरा जोन वार्ड-21 भौवापुर गांव पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों ने नालियों में गोबर बहाया जा रहा है। यहां स्थित डेयरी संचालकों को नोटिस भेजने का आदेश दिया गया। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने कहा शहर को खूबसूरत बनाने के साथ अतिक्रमण मुक्त भी बनाया जाये। घर की तरह शहर भी अपना है और इसे साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इसलिए गंदगी के दाग को धोने के लिए संकल्प लें। निरीक्षण के दौरान एसबीएम के नोडल अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश सिंह ,उद्यान प्रभारी डॉ अनुज सिंह, प्रकाश प्रभारी मनोज प्रभात तथा अन्य जोनल प्रभारी सहित टीम उपस्थित रही।