कविनगर जोन का म्युनिसिपल कमिश्रर ने किया निरीक्षण
गाजियाबाद। नगर निगम क्षेत्र में कुल 100 वार्ड आते हैं। समूचा नगर निगम 5 जोन में बंटा है। नगर निगम से जुड़ी समस्त समस्याओं का समाधान म्युनिसिपल कमिश्रर द्वारा गहनता से किया जा रहा है। आईएएस अधिकारी गाजियाबाद म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर प्रत्येक शिकायत कर्ता की शिकायत को तसल्ली से सुनकर तत्काल समाधान देते हैं। गाजियाबाद नगर निगम कई माध्यमों से जनता की शिकायतों का समाधान कर रहा है।
जनप्रतिनिधि तथा जनता गाजियाबाद नगर निगम के कार्यालय में उपस्थित होकर भी अपनी शिकायत म्युनिसिपल के समक्ष रखती है। जिसके क्रम में लगभग प्रतिदिन सैकड़ों शिकायतों को एक-एक कर सुना जाता है। निरीक्षण के दौरान भी शिकायत कर्ता की समस्या सुनकर समाधान किया जाता है। इसके अलावा मेयर आशा शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम शहर के हित में नई-नई योजनाओं को धरातल पर ला रहा है, जिससे शहर में कई बदलाव दिखाई दे रहे हैं। जैसे कि शहर को प्लास्टिक मुक्त कर उसका सदुपयोग करना, शहर को धूल मुक्त बनाना, शहर को कचरा मुक्त, डलाव मुक्त बनाना, शहर के ग्रामीण क्षेत्रों के तालाब को पुन: जीवित करना, पार्कों के सुंदरीकरण को बढ़ावा देना व अन्य योजनाएं शहर के लिए लाई जा रही हैं। म्युनिसिपल के कुशल नेतृत्व में अधिकारियों द्वारा जन-सहयोग में तत्परता दिखाई दे रही है, जिसको देख पार्षदों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने नगर निगम की सराहना की है। वहीं गुरूवार को कविनगर जोन निरीक्षण के क्रम में म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तवर ने रहीसपुर गांव, पांडव नगर फ्लाईओवर के नीचे, सीबीआई एकेडमी के आसपास, गोविंदपुरम, संजय नगर सेक्टर 23, राजनगर, चिरंजीव विहार फाटक निरीक्षण किया।
फ्लाईओवर के नीचे रेलवे फाटक के आसपास सफाई व्यवस्था सुचारू करने के डॉ मिथिलेश नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल प्रभारी हरिकिशन गुप्ता, एसएफआई नरेंद्र को निर्देश दिए। साथ ही 3 दिन के अंदर कविनगर जोन के सभी स्थानों को कचरा मुक्त करने के लिए कहा। म्युनिसिपल कमिश्रर द्वारा संजय नगर स्थित बायो कंपोस्ट प्लांट का भी जायजा लिया गया। जिसमें सब्जी के छिलके, फूल पत्ती आदि से खाद बनाते हुए मशीनों को चलवा कर प्रोसेसिंग कर कर देखा गया। निरीक्षण के दौरान गाजियाबाद नगर निगम टीम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
















