-अभिलेख रखें दुरूस्त, महिला हेल्प डेस्क पर सुनवाई करने के निर्देश
गाजियाबाद। जिले के नवागत एसएसपी पवन कुमार ने शुक्रवार को सिहानीगेट एवं घंटाघर कोतवाली का औचक निरीक्षक किया। उनके थाने पहुंचते ही हड़कंप मच गया। सभी लोग व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते दिखाई दिए। उन्होंने थाना प्रांगण में साफ सफाई के संबंध में दिशा निर्देश देते हुए अभिलेखों के रखरखाव का निरीक्षण किया।
उन्होंने थाने की व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए भी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। पुलिस सिस्टम को और अधिक मजबूत करने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत एसएसपी अभी तक पुलिस लाइन व अपने कार्र्यालय के अलावा कई प्रकोष्ठों का औचक निरीक्षण कर चुके है। वहीं उनका निरीक्षण का दौर अभी भी जारी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण दस्तावेजों, अभिलेखों, रजिस्टरों व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। एसएसपी पवन कुमार कोतवाली में सीओ फस्र्ट महिपाल सिंह एवं नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार काकरान, इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट आदि की मौजूदगी में नगर कोतवाली का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान एफआईआर रजिस्टर, नक्शा, अभिलेख, माल खाने, बैरक, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान मिली त्रुटियांयों को जल्द दूर करनेे और लंबित विवेचानाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी अधिनस्थ अधिकारियों को दिए। वहीं, सिहानी गेट थाने में सीओ सेकेंड अवनीश कुमार एवं सिहानीगेट थाना प्रभारी मिथलेश उपाध्याय की मौजूदगी में थाने का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने दस्तावेजों, अभिलेखों, विभिन्न रजिस्टर व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। एसएसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर पीडि़त महिलाओं की सुनवाई करते हुए तत्काल समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। लंबित विवेचानाओं की जानकारी लेने के बाद उनका तत्काल निस्तारण करने के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क को ओर अधिक एक्टिव करते हुए महिलाओं की शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना काल में थाना परिसर को साफ-स्वच्छ रखने की सलाह के साथ थानाध्यक्ष व स्टाफ को कार्य प्रति सजग करने के निर्देश दिए। थाने पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी के प्रति कर्तव्य और दायित्व के प्रति उचित दिशा निर्देश उन्होंने दिया।















