नई कंपनी को मिलेगा लाइटों के रख-रखाव का काम

गाजियाबाद। नगर निगम ने शहर में स्ट्रीट लाइटों पर एलईडी लाइट लगाने वाली कंपनी का अनुबंध कैंसिल किए बगैर एक अन्य कंपनी को लाइट के रख-रखाव का ठेका देने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर मांग लिए हैं। यह टेंडर 27 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक डाले जा सकते हैं। एलईडी लाइट लगाने वाली कंपनी के खिलाफ व्हाईट प्लाकाडज़् कंपनी कोटज़् गई है। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर के आदेश पर अब नई कंपनी को मेंटीनेंस देने के लिए निगम के विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग द्वारा तैयारी तेज कर दी गई है। सरकार के साथ कंपनी के बीच हुए अनुबंध में स्पष्टï है कि व्हाईट प्लाकाडज़् कंपनी निगम के खिलाफ आबीज़्ट्रेशन में जा सकती है। इसी के चलते अब कंपनी ने केस दायर किया है। निगम से कोटज़् ने इस मामले में जवाब मंागा है। नगर निगम ने इस मामले में अपना जवाब भेज दिया है। इससे इतना साफ हो गया है कि एलईडी लाइट लगाने वाली कंपनी व्हाईट प्लाकाडज़् ने निगम को कानूनी शिकंजे में खींच लिया है।