ग्राम प्रहलादगढ़ी मेंं मोंबाइल टावर बन रहा ग्रामीणों की परेशानी का सबब

प्रशासन की खामोशी से ग्राम प्रहलादगढ़ी में मोबाइल टॉवर की भरमार

रेडिएशन की तिरंगों से दिमाग के रोग, हार्ट अटैक ओर दिल की बीमारी के बढ रहे मरीज

गाजियाबाद। घनी आबादी वाले क्षेत्र ग्राम प्रहलादगढ़ी में लगातार बढ़ रहे मोबाइल टावर के गिनती ग्रामीणों की परेशानी का सबब बन गया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी एवं थाने में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नही हो रही है। कार्रवाई न होने के चलते ग्रामीणों में रोष पनपता ही जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही क्षेत्र में लगे मोबाइल टावर को बंद नही कराया गया तो पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होना पडेगा। अनलॉक के बाद देश मे बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मामले के साथ-साथ वसुंधरा के ग्राम प्रहलादगढ़ी में दिन-प्रतिदिन लग रहे मोबाइल टावर भी ग्रामीणों के लिए बडी समस्या बनती जा रही है। रोजाना टेलीफोन कंपनी अपने सेवाओ को दुरुस्त और बेहतर बनाने के नाम पर एक-एक कर मोबाइल टावर लगा रही है। ग्राम निवासी सचिन कुमार ने बताया इस संबध में ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी एवं थाने में लिखित शिकायत पत्र दिया गया है। लेकिन पुलिस-प्रशानिक अणिकारियों ने आज तक कोई सुध नही ली है और मोबाइल कंपनी क्षेत्र में रोजाना नेटवर्क दुरूस्त करने के नाम पर मोबाइल टॉवर लगा रही है। सचिन कुमार ने बताया कि प्रशासन कोरोना मामले में सख्ती दिखा रहा है, लेकिन इस मामले कोई रुचि नही रख रहा है। दिन प्रतिदिन मोबाइल टावर की संख्या ग्रामीणों को नई-नई बीमारी दे रहा है। उन्होने बताया गांव में पहले किसी सरकारी व निजी कंपनी का मोबाइल टावर नहीं लगने दिया गया, जिससे लोग बिल्कुल तंदुरुस्त और विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित थे। लेकिन पिछले तीन-चार महीनों से गांव के बीच घनी आबादी वाले क्षेत्र में निजी कंपनी के कई मोबाइल टॉवर लगे हुए है। जो मोबाइल टावर लगा है, उसकी रेडिएशन की तिरंगों के साथ दिमाग के रोग, हार्ट अटैक ओर दिल की बीमारियों में लगातार इजाफा हुआ है और मौत की दर में भी हमारे गांव में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे गांव के रिहायशी इलाके में एक और टावर लग गया दिया गया तो रेडिएशन की किरणों के साथ हमारे गांव के हालात बिगड़ सकते हैं। उन्होने चेतावनी दी की जल्द ही गांव में लगे मोबाइल टॉवर को नही हटाया गया तो पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जल्द ही आंदोलन छेड़ा जाएगा।