इस्लामती को सौंपी गई वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी

गाजियाबाद। इकबाल कॉलोनी गरिमा गार्डन वार्ड नंबर-66 में महिला सभा की राज देवी चौधरी व किरण कालिया के नेतृत्व में सपा महिला सभा संगठन का विस्तार किया गया। सपा महिला सभा गाजियाबाद में वार्ड-66 से अध्यक्ष की जिम्मेदारी इस्लामती को दी गई।

इस दौरान इस्लामती ने कहा है कि जो जिम्मेदारी महानगराध्यक्ष महिला सभा किरण कालिया ने दी है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगी और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आवाज को उठाना प्राथमिकता होगी।

महिलाओं की आवाज को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान और सभी महिलाओं ने संकल्प लिया है कि 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनवाएंगे। मुख्य रूप से राज देवी चौधरी पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग, अंजू वैद्य महानगर उपाध्यक्ष, अनीता सिंह विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष साहिबाबाद, इंदिरा चौधरी महासचिव महानगर, अमेरिकन सैफी महानगर उपाध्यक्ष, सानू बेगम, शकीला, शबनम, अफसाना, रईसा, जुबैर चौधरी आदि मौजूद रहे।