-हैट्रिक लगाते हुए 3 गोल्ड व सिल्वर मेडल पर कर चुके है कब्जा
गाजियाबाद। आज की बदलती लाइफ स्टाइल में सबसे बड़ी चुनौती है खुदको फिट रखना। फिट रहना तो सब चाहते हैं लेकिन समय अभाव के चलते बहुत ही कम लोग अपने आपको को फिट रख पाते है। एक्सरसाइज कर शरीर को सिर्फ हेल्दी ही नहीं रखना है बल्कि शरीर को एक्टिव रखना भी आज के समय में चुनौतीपूर्ण है। आज शरीर को अंदर से फिट रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसके लिए हमें ऐसी आदतों को जीवन में शामिल करना चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ हो सके। इन सभी बातों को राजनगर एक्सटेंशन निवासी 61 वर्षीय फिटनेस मैन महिपाल अपनी फिटनेस से चरितार्थ कर रहे है। महिपाल राज्य स्तरीय दौड़ में हैट्रिक लगाते हुए गोल्ड प्राप्त कर चुके है और आज युवाओं को किस तरह आप अपने को फिट रख सकते है, उसका ज्ञान बांट रहे।

फिटनेस मैन महिपाल उम्र के जिस पडाव में है, उस पड़ाव अधिकतर लोग या तो बेड रेस्ट करते नजर आते है या फिर सिर्फ वॉक करते हुए ही दिखाई देते है। फिटनेस मैन महिपाल की बारे में अगर चर्चा की जाए तो उनकी फिटनेस को देखकर आज की युवा पीढ़ी भी दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगी। फिटनेस मैन महिपाल जीवन के 61 बसंत देख चुके है और नौसेना में अपनी सेवाएं देकर 1996 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जीवन गुजार रहे थे। 2019 में आए कोविड ने उनकी जिन्दगी में एक ऐसा सकारात्मक परिवर्तन लाया कि उन्होने रनिंग की दुनिया में रखे पैरों की धमक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी सुनाई दी।

फिटनेस मैन महिपाल बताते है कि कोरोना काल के दौरान अपनी सोसायटी में ही 3-4 चक्कर लगाना शुरू किया और फिर धीरे धीरे रनिंग में आनंद आने लगा और स्टैमिना भी बढ़ता गया। प्रयास जारी रखा और चेन्नई में नेशनल एथलीट्स प्रतियोगिता में 5000 मीटर में दूसरा और 10000 मीटर में सातवां स्थान प्राप्त किया।
धुन के पक्के महिपाल के 53 मिनट में अपना 10 किमी रन बड़े आराम से पूरा कर लेते है और इनके ग्रुप का कोई भी नौजवान रनिंग स्पीड में इनके आगे नहीं टिक पाता। एक सप्ताह में 64 किमी का टारगेट तो पूरा करते ही है राज्य स्तरीय दौड़ में हैट्रिक लगाते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके है। महिपाल ने अपनी एज कैटेगरी में 12 से 13 नवंबर 2022 को उत्तर प्रदेश के अमेठी में आयोजित ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3 गोल्ड मेडल जीते हैं। रनिंग डिस्टेंस 1500 मीटर, 5000 मीटर और 10000 मीटर की इवेंट थी।

इसी इवेंट में गाजियाबाद के ही अजय गुप्ता ने 40 प्लस एज कैटेगरी की 10 किलोमीट इवेंट मे सिल्वर पदक प्राप्त किया। जो कि गाजियाबाद के लिए बेहद ही गर्व की बात है। फिटनेस मोटिवेशन महिपाल प्रतिदिन ही दौड़ते है और वो कहते है ना एक सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है, इनकी अर्धांगनी इनकी फिटनेस यात्रा में खूब साथ देते हुए दौड़ती है। आज समाज में ऐसे फिट कपल शायद ही मिल पाए जो दवाइयों से दूर रहकर अपने जीवन का असली आनंद स्वस्थ जीवन बिताते हुए ले रहे है। महावीर जैसे लोग ही समाज के लोगो को फिटनेस के प्रति जागरूक कर रहे है। अंत में सेहत का ख्याल रखिये जिंदगी की भाग दौड़ में कही ऐसा न हो की आप पीछे रह जाये और पेट आगे निकल जाये।
















