चीफ इंजीनियर ने जेई के जोन बदले, गणेशी लाल की लगी लॉटरी, नागेंद्र शर्मा का बढ़ा कद, राजेंद्र सिंह को मिला पूरा कविनगर जोन

गाजियाबाद। शहर में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर बेहद गंभीर हैं। निर्माणाधीन कार्यों का निरंतर निरीक्षण करने और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद नगरायुक्त ने अब निर्माण विभाग के जेई के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। जेई राजेंद्र सिंह को कविनगर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेई के कार्यक्षेत्र में फेरबदल के पीछे मुख्य कारण प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाना भी माना जा रहा है। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर शहर में जारी निर्माण कार्यों पर बराबर नजर रख रहे हैं।

निर्माण विभाग के स्टाफ को वह समय-समय पर उचित दिशा-निर्देश देते रहते हैं। इसी क्रम में अब जेई के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। जेई राजेंद्र सिंह को कविनगर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके पहले वह वार्ड संख्या-16, 30, 46, 53, 71, 57, 79, 81, 87, 98, 99 व 100 के निर्माण कार्यों की देख-रेख कर रहे थे। अब उन्हें वार्ड संख्या-16, 18, 24, 30, 42, 46, 47, 53, 56, 62, 65, 67, 71, 84 व 91 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जेई संजय गंगवार को मोहन नगर जोन के वार्ड नंबर-5, 10, 20, 28, 29, 34, 44, 45, 60, 63, 64, 66, 70, 73, 75, 78, 80, 82, 83, 85, 86 व 90 का दायित्व मिला है।

जेई नागेंद्र कुमार शर्मा को सिटी जोन के वार्ड नंबर-6, 8, 11, 13, 17, 31, 32, 33, 39 व 49, योगेंद्र दीक्षित को वार्ड नंबर-9, 12, 52, 59, 88 व 96, शिव कुमार सरोज को वार्ड नंबर-19, 22, 50, 69, 92, 93 व 95, जेई श्रीकांत सिंह राणा को वसुंधरा जोन के वार्ड नंबर-21, 36, 40, 41, 43, 68, 72, 94 8 97 तथा पूजा सिंह को वार्ड नंबर-54, 57, 61, 74,, 76, 77, 79, 81, 87, 89, 98, 99 व 100 तथा जेई गणेशी लाल को विजय नगर जोन के वार्ड नंबर-1, 2, 3, 4, 7, 14, 15, 23, 25, 26, 27, 35, 48, 51, 55 व 58 का दायित्व सौंपा गया है। मुख्य अभियंता (निर्माण) एनके चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। चीफ इंजीनियर ने सभी जेई को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह काम को लेकर सजग रहें। काम के प्रति लापरवाही बरतने वाले जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।