समाज के लिए अनुप्रेरित पंडित दीनदयाल के विचार: दिनेश शर्मा

भाजपा नेता एवं आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रघुनंदन भारद्वाज को उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मन्नित

लखनऊ/गाजियाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के निर्वाण दिवस के शहर में कई आयोजन किए गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका चारबाग पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा नेता एवं गाजियाबाद आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गगन एनक्लेव रघुनंदन भारद्वाज ने संयुक्त रूप से प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने गाजियाबाद आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गगन एनक्लेव रघुनंदन भारद्वाज को कोरोना काल के दौरान किए गये सामाजिक कार्य, जन समाज की अपूर्व सेवा के लिए अंतोदय सम्मान से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा 53 वर्ष पूर्व आज ही के दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय हम से अलग हुए थे, लेकिन उनके विचार दर्शन निरन्तर भाजपा और समाज को अनुप्रेरित करते रहते हैं। उसी का परिणाम है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानव दर्शन से प्रेरणा प्राप्त करके आज केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्ग तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने के बारे में सोच पा रही है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गगन एनक्लेव रघुनंदन भारद्वाज ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक वैकल्पिक विचार धारा देने का काम किया। उनकी विचारधारा सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए थी और भारत को उसके गौरव पर पुन: स्थापित करने के लिए थी। भारतीय राजनीति में नवीन दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।