गाजियाबाद। सम्पूर्ण भारत में मनाये जा रहे स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में रविवार को राजनगर ऐक्सटेंशन की सभी सोसायटियों की ओर से आस पास के लगभग 12 गाँव के लोगों ने मिलकर वीवीआईपी ऐड्रेसिस सोसायटी में स्वतंत्रा का अमृत महोत्सव कार्यक्रम गायत्री महायज्ञ के रुप में मनाया। कार्यक्रम को संघ के कार्यकर्ताओं ने शान्ति-कुन्ज हरिद्वार के सहयोग से आयोजित किया। लोगों की अधिक भीड़ के चलते हवन कई पालियों में सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में लगभग 2 हजार से अधिक परिवारों के 4 हजार से अधिक निवासियों ने आहूति दी।
गाजियाबाद जिले के संघ बौद्धिक विभाग के प्रमुख चन्द्रभानू ने कहा भारत की आजादी के लिए अनेक देशभक्तों के बलिदान को याद किया और वर्तमान परिस्थितियों में उन शहीदों के भारत माँ को वैभवशाली बनाने के सपने को साकार करने का संकल्प सभी सहभागियों से कराया। इस मौके पर कैलाश अग्रवाल, धुरेन्द्र गोयल, गायत्री शक्ति पीठ- हिंडन से अशोक मित्तल, प्रणव मित्तल, शान्ति कुंज हरिद्वार से श्री श्याम बिहारी दुबे, आर्य समाज से माया प्रकाश त्यागी, मुस्लिम रास्ट्रीय मंच से तुषार कांत, विश्व हिंदू परिषद से यौगेश कौशिक, विनोद मित्तल, जेपी कश्यप, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती, जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी, ऐसपी त्यागी, पीपी त्यागी, सुधीर त्यागी, राजदीप त्यागी, अजय अग्रवाल, हिंदू महा सभा से दीपक त्यागी, भाजपा से नितिन त्यागी, एओए, मंदिर समिति एवं क्रिकेट टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
















