गाजियाबाद। पेड़ पौधे सूखे ना रहे और पार्क में हरियाली बनी रहे इसके लिए वार्ड 72 कौशांबी वैशाली के पार्षद मनोज गोयल द्वारा वैशाली सेक्टर-1 कामना सेंट्रल पार्क में नया समर्सिबल बोर चालू कराया गया। पानी का लेवल गिरने की वजह से पुराना बोर खराब हो गया था। जिससे घास और पेड़ पौधे सूखने लगे थे और पार्क की हरियाली भी ओझल होती नजर आ रही थी। क्षेत्र के लोगों ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल को दी। मनोज गोयल तत्काल निगम कर्मचारियों को बुलाकर नया समर्सिबल लगवाकर उसे चालू कराया। समाजसेवी केएल शर्मा ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया।
पार्षद ने कहा पार्क की रौनक पेड़-पौधों से है, अगर पेड़ पौधों को समय पर पानी नही दिया गया तो वह सूख जाएंगे। जिस तरह इंसान की जरूरत पानी है, ठीक उसी तरह पार्क को हरा भरा रखने एवं पेड़-पौधों के लिए भी पानी की जरूरत है। जब पार्क हराभरा रहेगा तो आसपास के लोग भी मार्निंग व इवंनिग वॉक कर सकेंगे। क्षेत्र के लोगों को पार्क में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए पूर्व में ही इसका सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया है।
पार्क में फलदार, छायादार एवं खूशबुदार पौधों को लगाया गया है। जिससे आसपास के लोग भी प्रभावित हो रहे है। इस दौरान भाजपा नेता अवधेश कटिहार, विमला बट, पवित्रा, पूनम कपूर, मनीष, दीपा भाटिया, सरदार भाग सिंह, सरदार अवतार सिंह, दुष्यंत गौतम, विमला चौधरी, किरण राणा, नीलम रावत, रजनी झा, स्वाति मिश्रा, सोनी सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
















