गाजियाबाद। ट्रांस हिण्डन क्षेत्र के ब्रिज विहार-सूर्य नगर में वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की मांग की गई है। क्षेत्रीय आरडब्ल्यूए द्वारा यह मांग उठाई गई है। एससीआरआरबी वेलफेयर एसोसिएशन फाइनेंस सेक्रेटरी प्रवीण कुमार शर्मा का कहना है कि क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ रहा है। कोरोना से बचाव के लिए नागरिक वैक्सीन लगवाने को आगे आ रहें है। ऐसे में क्षेत्र में वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की जरूरत है। आरडब्लूए ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस संबध में कदम उठाने की अपील की है। फाइनेंस सेक्रेटरी प्रवीण कुमार शर्मा का कहना है कि सूर्य नगर, चन्द्रनगर, रामप्रस्था, रामपुरी, ब्रिज विहार एवं राधा कुंज की करीब 50 हजार से अधिक की आबादी वाला क्षेत्र है। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए नागारिकों को सूर्य नगर, चन्द्रनगर, रामप्रस्था, रामपुरी, ब्रिज विहार एवं राधा कुंज से गाजियाबाद आना पड़ता है, ऐसे में समय और पैसे की बर्बादी होती है। इस समस्या को देखते हुए क्षेत्र में वैक्सीनेशन सेंटर की स्थापना की जानी बेहद जरूरी है। ताकि नागरिकों को इस समस्या से राहत मिल सकें। क्षेत्र के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए दिल्ली जाना पड़ता था, लेकिन वहां अब वैक्सीनेशन के लिए मना होने पर लोगों की मुसीबत ओर बढ गई है। अगर समय रहते प्रशासन ने ब्रिज विहार-सूर्य नगर में वैक्सीनेशन सेंटर की व्यवस्था नही की तो अगामी परिणाम बेहद ही भयानक हो सकते है। उन्होने कहा इन क्षेत्रों में एक वैक्सीनेशन कैंप संचालित कराया जाए ताकि वैक्सीन लेने में इन क्षेत्रों के लोगों को सहूलियत हो सके। वर्तमान समय में कोरोना से बचाव का समय पर वैक्सीन लेना ही एकमात्र उपाय है। लोगों को जितनी जल्दी वैक्सीन लगेगी, कोरोना का प्रसार उतना ही घटेगा।

















