दिग्गजों के सामने ली शपथ : फिर प्रदेशाध्यक्ष बने व्यापारी नेता संजीव गुप्ता

लखनऊ/गाजियाबाद। लखनऊ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी महासम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी और केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपई कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में समरकूल समूह के चेयरमैन और भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्ता को पुन: उद्योग मंच उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी के साथ संजीव कुमार गुप्ता ने भी शपथ ग्रहण की। व्यापारी संजीव कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी, भानु प्रताप सिंह और यूपी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का स्वागत किया। बता दें कि समरकूल समूह ने कम समय में अपनी अलग पहचान कायम की है। समूह के अलावा संजीव कुमार गुप्ता भी आज व्यापारी वर्ग में जाना-पहचाना नाम हैं। अथक मेहनत के दम पर वह अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो पाए हैं। समरकूल समूह को आज गाजियाबाद के बाहर यदि पहचान मिली है तो इसका श्रेय भी संजीव गुप्ता को जाता है। वह सफल कारोबारी होने के साथ-साथ व्यवहारिक व्यक्ति भी हैं।

व्यापारियों के अलावा आमजन में वह अपनी अलग पकड़ रखते हैं। कारोबार की बेहतर जानकारी होने के कारण उन्होंने काफी कम समय में सफलता को हांसिल किया है। समरकूल समूह आज गाजियाबाद के अलावा देश एवं प्रदेश में जाना-पहचाना नाम है। संजीव कुमार गुप्ता की जनहित में रूचि को देखकर भाजपा में भी उन्हें भरपूर सम्मान मिलता रहा है। भाजपा में भी वह अपनी मजबूत पकड़ बना चुके हैं। कारोबार की बारीकी से संजीव भली-भांति अवगत हैं।