कोरोना से प्रभावित व्यापारियो को राहत की दरकार

-टेंट व्यापारियों ने प्रधानमंत्री से की राहत की अपील

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर को रोकने के लिए किए गये लॉकडाउन के बाद उत्पन्न स्थित पर बुधवार को ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की। मीटिंग में चर्चा करने के पश्चात सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री से मांग की गई। संगठन ने जिन व्यवसायियों का टर्नओवर 20 लाख से कम है, उन्हें श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन, विद्युत बिल, एमएसएमई में रजिस्ट्रेशन अथवा अन्य किसी लाइसेंस के आधार पर 3 से 5 लाख तक आर्थिक अनुदान देने, रजिस्टर्ड व्यापारी को 25 लाख रुपए तक की सीसी लिमिट कम ब्याज पर और बड़े व्यापारी को एक करोड़ की सीसी लिमिट कम ब्याज पर देने, 1 अप्रैल 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक का सभी प्रकार का बैंक का ब्याज माफ करने, बैंक में नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों के सभी प्रकार के ऋण की किस्त जमा करने की छूट दिसंबर 2021 तक करने, बैंकों द्वारा की जा रही सभी प्रकार की वसूली की कार्रवाई पर दिसंबर-2021 तक रोक लगाने, एनपीए के आधार पर वसूली की कार्रवाई वित्त वर्ष 2021-22 के लिए स्थगित करने, टेंट, बैंकट हॉल व फार्म हाउस का कार्य करने पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत करने, कोविड-19 महामारी से मृत्यु होने पर जीएसटी विभाग में पंजीकृत व्यापारी को 50 लाख का मुआवजा और अपंजीकृत व्यापारी को 20 लाख का मुआवजा देने, कोविड महामारी के कारण परिवार में कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, यदि उस परिवार के बच्चे नाबालिग हैं तो बालिग होने तक 30000 प्रति माह पालन पोषण का खर्च देने आदि मांग की गई। इस मौके पर ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल, उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चावला, अनिल राव, पंकज शौकीन, गिरीश मित्तल, रमाकांत तिवारी, ओम मेहरा, गोपेश अग्रवाल, अशोक खुराना, अरुण शर्मा, राकेश पंडित, मुकेश त्यागी, मुकेश सिंघल, जगत नारायण दुबे, अशोक जयसवाल, सुरेंद्र जयसवाल, अखिलेश वर्मा, महावीर प्रसाद, हिमांशु बजाज आदि उपस्थिति रहे।