गाजियाबाद। महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष यादव से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विकास पुरुष संतोष यादव को कुछ दिन पूर्व कड़ी प्रतिस्पर्धा में केंद्र सरकार में अपर सचिव चुने जाने पर बधाई दी और आज उनके होनहार सपुत्र अक्षांश यादव ने परिवार के साथ-साथ पूरे गाजियाबाद जनपद का नाम भी रोशन किया है। अक्षांश यादव आईआईटी में चुने गए हैं। उनकी ऑल इंडिया में रैंकिंग 1193 है। इस दोहरी सफलता के लिए महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने वरिष्ठ आईएस संतोष यादव को और सुपुत्र अक्षांश यादव को बुके देकर बधाई दी। ईश्वर से अक्षांश यादव के उज्जवल भविष्य की कामना की। केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राज देव त्यागी ने कहा कि संतोष यादव की तरह अक्षांश यादव भी कड़ी मेहनत के दम पर भविष्य में सफलता के शिखर को प्राप्त करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री अशोक चावला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल, पवन शर्मा, उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल व केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राज देव त्यागी आदि शामिल रहे।















