• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Thursday, April 16, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home गाज़ियाबाद व्यापारी एकता समिति इंदिरापुरम की मासिक बैठक में व्यापारियों ने समस्याओं पर...

व्यापारी एकता समिति इंदिरापुरम की मासिक बैठक में व्यापारियों ने समस्याओं पर की चर्चा

August 6, 2023

नरेश जिंदल और प्रदीप आर्य ने समिति की ली सदस्यता

गाजियाबाद। व्यापारी एकता समिति इंदिरापुरम द्वारा इंदिरापुरम स्थित शुक्र चौक गुप्ता एसोसिएट पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अलग-अलग खंडों से आए इंदिरापुरम के व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखी। बैठक में सर्वसम्मति से निश्चित हुआ की व्यापारी एकता समिति इंदिरापुरम की, आगे भी हर महीने की 5 तारीख को या उसके आसपास मासिक मीटिंग रखी जाएगी। संयोजक प्रदीप गुप्ता ने बताया बैठक में मुख्य रूप से निम्न प्रकार की बिंदुओं की चर्चा हुई। व्यापारी एकता समिति अपना एक नया करंट अकाउंट खोलेगी। आगे से कोई भी राशि यूपीआई द्वारा ही ली जाएगी। जिससे समिमि में आने वाले रुपयों की पूरी तरह से पारदर्शिता बनी रहे। समिति में दो नए सदस्य नरेश जिंदल और प्रदीप आर्य ने कार्यकारिणी में आकर संगठन के लिए कार्य करने की इच्छा जाहिर की। समिति का पुनर्गठन 5 सितंबर तक करने का प्रयास किया जाएगा, इस पर विचार हुआ।

प्रयास किया जाएगा कि नए पदाधिकारियों का गठन आम सहमति से या अन्यथा चुनाव के माध्यम से किया जाए। समिति का पुनर्गठन करके, नए पदाधिकारियों के आने के पश्चात, समिति का कार्य विधिवत रूप से कार्यान्वित किया जाएगा। व्यापारी एकता समिति इंदिरापुरम का प्रयास रहेगा कि यहां के व्यापारियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लैंड यूज चेंज का प्रावधान आ सकता है। इस प्रावधान के लिए व्यापार एकता समिति समिति के पदाधिकारी नजर बनाए हुए हैं। प्रदीप गुप्ता ने कहा बैठक का उद्देश्य यह है कि व्यापारियों की समस्याओं को समिति के बीच में रखा जाए और उसका निस्तारण कराने का प्रयास किया जाए। व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण करना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है। यह तभी संभव है, जब हम सब मिलकर एकजुट हो। व्यापारियों के हकों की लड़ाई एकजुट होकर ही लड़ी जा सकती है। पूर्व में हुई बैठक में भी व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई थी।

जल्द ही समिति का पुनर्गठन किया जाएगा। जिसमें नई लोगों को मौका दिया जाएगा। समिति को आगे बढ़ाने के लिए सदस्यों ने व्यापारी वर्ग के लोगों को जोडऩे का काम शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा व्यापारियों की जो भी समस्या है, चाहे वह जिले स्तर पर हो या फिर प्रदेश स्तर पर हो इसके निस्तारण के लिए व्यापारी वर्ग एकजुट होकर उसकी लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर अध्यक्ष सोमदत्त त्यागी, महासचिव बलराम शर्मा, चेयरमैन मोतीलाल बंसल, सचिव साकेत, सुभाष शर्मा, विनीत सिंघल, नरेश जिंदल, प्रदीप शर्मा, मुकेश कुमार, प्रदीप आर्य एवं गजराज सिंह भाटी उपस्थित रहे।

  • TAGS
  • current account
  • Gupta Associate
  • hindi news
  • Indirapuram
  • Merchant Integration Committee
  • monthly meeting
  • Traders
  • uday bhomi news hindi
  • UPI
Previous articleबाढ़ का पानी नीचे आते ही हिंडन खादर धधकने लगी कच्ची शराब की भट्टी
Next articleप्रदेश अध्यक्ष से लेखपाल संवर्ग की समस्याओं के समाधान की मांग
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

सुंदर भाटी गैंग के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरोह बेनकाब, महिला समेत तीन गिरफ्तार

प्रताप विहार में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, समाज को मिला समानता और शिक्षा का संदेश

हाउस टैक्स में राहत पर पार्षदों ने जताया आभार, नगर आयुक्त से की अहम चर्चा

Latest News

सुंदर भाटी गैंग के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने...

प्रताप विहार में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई,...

हाउस टैक्स में राहत पर पार्षदों ने जताया आभार, नगर आयुक्त...

गाजियाबाद शहर को जाम से मिलेगी राहत, व्यवस्थित होंगे बाजार- टाउन...

अस्पताल में मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं...

सुरक्षित बेटियां ही सशक्त समाज की पहचान, एसीपी उपासना पाण्डेय ने...

सीबीएसई 10वीं में गौतम पब्लिक स्कूल का परचम, मेधावी छात्रों ने...

गौतम पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती और बैसाखी उत्सव का भव्य...

Most Popular

शराब पर 5 रुपए अधिक लेना सेल्समैन को पड़ा भारी, पहुंचा...

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी निवेश का सुनहरा मौका, जीडीए 30 जुलाई को...

70 बीघा जमीन पर जीडीए का गरजा बुलडोजर

विक्रमादित्य मलिक बने गाजियाबाद के नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ संभालेंगे...

मेयर के शपथ ग्रहण में मेरठ में हुए बवाल के बाद...

© 2020-2021 UdayBhoomi