-भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी दिवस एवं व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन
गाजियाबाद। देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारी समाज है। व्यापारी समाज ने कठिन परिश्रम किया है और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है। सरकार को भी व्यापारियों के हित को ध्यान में रखना चाहिए। एकजुट हुए बिना अपने व्यापारी समाज के हक की लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। यह बातें जीटी रोड़ स्थित वेस्ट व्यू होटल में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में आयोजित व्यापारी दिवस एवं व्यापारी सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य मंत्री रविकांत गर्ग ने कहीं। 
उन्होंने कहा किसी व्यापारी का किसी तरह से भी उत्पीडऩ हो, उसके लिए सभी व्यापारियों को एकजुट आवाज बुलंद करने और भाईचारा बनाने की जरूरत है। कार्यक्रम का शुभांरभ राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग एवं शहर विधायक एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने दीप प्रज्जवलित कर किया। 
अतुल गर्ग ने कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश की सूरत बदली है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान मजदूरों, निराश्रित व्यक्तियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। व्यापारी बिना किसी डर के व्यापार कर रहा है। प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने में भाजपा का बड़ा योगदान रहा है। पूर्व की सरकारों में व्यापारियों से लूट की वारदातें होती थी। 
व्यापारी वर्ग अपने आपकों को असुरक्षित महसूस करता था। लेकिन भाजपा सरकार में व्यापारी अपने आपकों सुरक्षित महसूस करने के साथ व्यापार कर रहा है। सरकार व्यापारी हितों के लिए ङ्क्षचतनशील है तथा हमारी सरकार में व्यापारी खुशहाल व प्रगतिशील हैं। इस दौरान रविकांत गर्ग ने व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। उदित मोहन गर्ग को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का जिला अध्यक्ष एवं विकास बंसल को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल मोर, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री नीरज गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष अतुल जैन, मेरठ मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांवरिया, मेरठ मंडल प्रभारी नानक चंद गोयल, मेरठ मंडल संगठन मंत्री रजनीश बंसल, जिला प्रभारी गौरव गर्ग, जिला चेयरमैन देवेंद्र हितकारी को मनोनीत किया। 
कविगण डॉक्टर जयप्रकाश मिश्र, राजीव सिंघल और दीपाली जैन जिया ने अपने कवितापाठ से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में कोरोनाकाल में व्यापारियों द्वारा किए गये उत्कृष्ट कार्य के लिए समाज के प्रति व्यापारियों की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। कार्यक्रम में विशेष रूप से इन नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मान स्वरूप मनोनयन पत्र देकर पदों पर जिम्मेदारी दी गई। जिसमें गाजियाबाद जिला इकाई मे सुनील प्रताप सिंह (जिला वरिष्ठ महामंत्री), अतुल मित्तल (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), आदिनारायण गुप्ता (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), संजय सतीजा (जिला कोषाध्यक्ष),अमन अग्रवाल (जिला महामंत्री), जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी लाल गुप्ता ,सुनील चौधरी ,पवन कंसल ,नरेश कुमार,सौरभ गुप्ता, जिला सचिव वैभव जैन ,संजय अरोड़ा ,गणेश गुप्ता ,मनीष निश्चल ,अजय गर्ग, ऋषभ जैन (जिला संगठन मंत्री), सरदार बलदेव सिंह (जिला प्रचार मंत्री),कमल कुमार गर्ग (जिला आय-व्यय निरीक्षक), निरंजन शर्मा(जिला मीडिया प्रभारी) तथा महानगर की टीम के नवनीत पदाधिकारी जिसमें महानगर अध्यक्ष विकास बंसल, वरिष्ठ महामंत्री विपिन सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय महेश्वरी, कोषाध्यक्ष सुनील वार्ष्णेय, महानगर महामंत्री राकेश चौधरी, अरुण गोयल, रवि जैन, महानगर उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, समीर केसरवानी बनाए गए।
















